फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people facing traffic jam problems in Agra

आगरा: त्योहार पर बिगड़ी ट्रैफिक की चाल: प्रमुख मार्गों पर लग रहा जाम, लोग परेशान

Sun, 24 Oct 2021 01:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Oct 2021 01:19 PM IST
सार

लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आईजी ने 10 चौराहों के लिए प्लान बनाया गया था, लेकिन इसका अब तक कोई नहीं दिख रहा है। प्रमुख मार्गों पर अभी भी जाम लग रहा है। 

विज्ञापन
people facing traffic jam problems in Agra
सड़क पर बन रही जाम की स्थिति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर आईजी नवीन अरोरा ने खूब कवायद की। रेड और ग्रीन लाइट से यातायात संचालन, टूट डिवाडरों की मरम्मत, चौराहों से अतिक्रमण हटाने व पार्किंग सौ मीटर दूर करने के आदेश दिए गए। सड़कों के निर्माण से लेकर जाम की समस्या को दूर करने के लिए ट्रैफिक स्क्वायड तक बनाया गया, लेकिन जाम से मुक्ति नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन


नहीं हुआ कोई सुधार 
आईजी ने सड़क निर्माण, नगर निगम, एडीए सहित अन्य विभागों के साथ बैठक की थी। प्रबुद्ध लोगों से संवाद करके सुझाव भी मांगे थे। चौराहों और सड़कों पर जाम के प्वाइंट और वजह देखी गई। इसके बाद शहर के दस चौराहों को चिह्नित कर 40 दिन का प्लान तैयार किया गया था। मगर, अब तक सुधार नहीं हो सका। 
विज्ञापन


कई चौराहों पर अब भी ट्रैफिक लाइट बंद हैं। न खंभे हटे और न डिवाइडर बने। चौराहों पर 50-100 मीटर दूर आटो और रिक्शा की पार्किंग के नियम का भी पालन नहीं हो पा रहा है। त्योहार पर भी बोदला, शाहगंज, लोहामंडी, फव्वारा, राजामंडी जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। एमजी रोड पर भी वाहनों की लाइन लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधार के लिए बनाया है प्लान
आईजी नवीन अरोरा ने बताया कि यातायात व्यवस्था में सुधार को प्लान बनाया गया है। विभागों से समन्वय करके समस्या को दूर किया जा रहा है। त्योहार पर जाम न लगे, उसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed