फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people facing problems in getting their Aadhar cards made Due to mismanagement in sub post office in Barhan

Agra News: महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग दिनभर लगते लाइन में; शाम को लौटते मायूस, बनाए जाते सिर्फ 15 आधार कार्ड

Tue, 10 Sep 2024 11:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 11:04 PM IST
सार

आगरा में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग दिनभर लाइन में लगते हैं। शाम को मायूस लौट जाते हैं। क्योंकि एक दिन में सिर्फ 15 आधार कार्ड बनाए जाते हैं। 

विज्ञापन
people facing problems in getting their Aadhar cards made Due to mismanagement in sub post office in Barhan
आधार कार्ड (aadhaar card) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बरहन कस्बा स्थित उप डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और उसमें परिवर्तन एवं अपडेट कराने के लिए सैकड़ो की भीड़ पहुंच रही है। छोटे बच्चों से लेकर और छात्र विद्यालय छोड़कर पहुंचते हैं। लेकिन, उप डाक घर में असुविधाओं के कारण बैरंग लौट जाते हैं। इस दौरान उप डाकघर पर हंगामे की स्थिति बनी रहती है।

विज्ञापन


एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के बरहन कस्बा स्थित उप डाकघर को आधार कार्ड बनाने का सेंटर बनाया गया है। यहां सैकड़ों गांव से लोग आधार कार्ड बनवाने आते हैं। जो नंबर न आने पर मायूस होकर वापस हो जाते हैं। अहारन निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से आधार कार्ड अपडेट कराने स्कूल छोड़कर आ रहा है। लेकिन, नंबर न आने के कारण मायूस होकर लौट जाते हैं।
विज्ञापन


बरहन निवासी राजेश का कहना है कि वह सात दिन से आधार कार्ड बनवाने को उप डाकघर आता है, लेकिन नंबर नहीं आने के कारण वापस लौटने को मजबूर हैं। इसके अलावा ग्रामीणा मजदूरी छोड़कर आधार कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगे रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि उप डाकघर के कर्मचारी एक दिन में 15 आधार कार्ड ही बना रहे हैं। जबकि कार्ड बनाने की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस संबंध में सहायक अधीक्षक कुलदीप सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।

इन गांव के लोगों को होगा लाभ

बरहन , सराय जय राम , बास गुमान सिंह , नगला बेल , मौनाबाद , नगला पचौरी , नगला धीर , मुरलीधरपुर , नगला ताज , मुखबार , नगला गोल , गढ़ी भंडार , कुरगंबा , खेड़ी , नगला अड़ू , गुतिलासिन , उदयपुर , अहारन , शिवालय तेहू , सहित अन्य गांव से सैकड़ो लोग प्रतिदिन आधार कार्ड बनवाने के लिए आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed