फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people became angry on torrant

बिजली को लेकर टोरंट के खिलाफ हल्ला बोल

Sat, 10 Jan 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 10 Jan 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
अंधाधुंध बिजली कटौती और उस पर लाखों रुपये के असिसमेंट का बिल। शहर के लोगों के साथ राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को टोरंट के खिलाफ हल्ला बोल दिया। सुबह सपाजनों ने होटल कांप्लेक्स सबस्टेशन पर ताला जड़ दिया तो फतेहपुर सीकरी के सांसद चौ. बाबूलाल ने दहतोरा के सैकड़ों लोगों के साथ दक्षिणांचल एमडी आफिस को घेर लिया। इधर, भाजपा विधायक ने वाल्मीकि बस्ती की समस्याएं उठाईं तो करगिल चौराहा पर युवा रालोद ने टोरंट पावर का पुतला फूंक कर उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


होटल कांप्लेक्स पर सपाजनों ने की तालाबंदी
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल कांप्लेक्स सबस्टेशन पर सपा नेताओं ने प्रदर्शन कर ताला डाल दिया। क्षेत्रीय लोगों के साथ टोरंट के उत्पीड़न पर सपा नेता चंद्रसेन टपलू ने सबस्टेशन पर हल्ला बोला। टपलू का आरोप है कि टोरंट गरीबों को भी लाखों रुपये के असिसमेंट भेजे रही है। टोरंट के ऐसे कारनामों से आगरा में समाजवादी पार्टी और अखिलेश सरकार की छवि खराब कर रही है। मुख्यमंत्री को कागजात दिखाकर ऐसे मामलों की शिकायत की गई है। सपा नेताओं के  प्रदर्शन और तालाबंदी पर एसपी सिटी समीर सौरभ, एसीएम केहरी सिंह और टोरंट के उच्च अधिकारी पहुंचे और गलत कार्रवाई रुकवाने का भरोसा दिलाया। होटल कांप्लेक्स में प्रदर्शन के दौरान अनिल रावत, अतुल गर्ग, वीनू महाजन, अमीर सिंह फौजदार, पिंटू यादव, श्याम भोजवानी, रामनरेश यादव, जगवीर सिंह, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सीकरी के सांसद ने एमडी आफिस घेरा
आगरा। दहतोरा सहित 19 ग्राम पंचायतों को टोरंट पावर से मुक्त रखने की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ फतेहपुर सीकरी के सांसद चौ. बाबूलाल ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम एमडी आफिस का घेराव किया। लोगों ने गुरु का ताल से एमडी आफिस तक मार्च कर टोरंट के खिलाफ नारेबाजी की। एमडी आफिस में सांसद चौ. बाबूलाल ने कहा कि बसपा सरकार टोरंट को लाई और सपा सरकार ने उस पट्टे को जारी रखा। दहतोरा ग्राम पंचायत है और ऐसे सभी गांवों से टोरंट को हटना होगा। एमडी प्रभु नारायण सिंह ने कहा कि उत्पीड़न की शिकायत पर वह तुरंत कार्रवाई करेंगे। प्रदर्शन में राम प्रताप सिंह चौहान, शिवशंकर शर्मा, महेश बघेल, ओम प्रकाश चलनीवाले, श्याम भदौरिया, चौ. रामेश्वर सिंह, मोहन सिंह चाहर, प्रशांत पौनिया, हरिकिशन लोधी, सुनील राजपूत, कल्यान सिंह, शिव सिंह तथा क्षेत्र की महिलाएं काफी संख्या में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद ने फूंका टोरंट का पुतला
आगरा। टोरंट के खिलाफ युवा राष्ट्रीय लोकदल ने भी प्रदर्शन किया। शुक्रवार दोपहर बोदला-सिकंदरा रोड स्थित कारगिल पेट्रोल पंप चौराहा पर टोरंट का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष संजय फौजदार ने कहा कि टोरंट द्वारा दहतोरा, कलवारी, अमरपुरा, मघटई, मोहम्मदपुर, लकावली, विलासगंज, अजीजपुर, टपरा, श्यामो, गंगरुआ अन्य गांवों के उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजे जा रहे हैं। इन बिलों के भुगतान में यदि विलंब होता है तो कंपनी बिजली कनेक्शन काट देती है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव में सपा ने टोरंट हटाने का नारा दिया था, लेकिन अब उत्पीड़न पर चुप है। प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव डा. खेमसिंह राजपूत, मानव चौधरी, आसिफ अली, भगवान स्वरूप लवानिया, चंद्रपाल सिंह, केशव उपाध्याय, उमेश वर्मा, देवेंद्र उपाध्याय, विकास चाहर आदि मौजूद थे।

दोपहर एक बजे
भाजपा विधायक पहुंचे बिजली दिलवाने
आगरा। वाल्मीकि बस्ती में 10 दिन से बिजली न आने की शिकायत लेकर विधायक योगेंद्र उपाध्याय टोरंट के संजय प्लेस स्थित कार्यालय पहुंचे। उन्होंने टोरंट के वाइस प्रेसिडेंट प्रकाश सजनानी के सामने लोगों की समस्याओं को उठाया। विधायक ने कहा कि अंडरग्राउंड फाल्ट सुधारने की समय सीमा तय की जानी चाहिए। फाल्ट के नाम पर 10 दिन से लोग अंधेरे में हैं। टोरंट अधिकारियों ने शाम तक कनेक्शन जुड़वाने का भरोसा दिलाया। टोरंट पीआरओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बस्ती में टोरंट द्वारा 11 जनवरी को कैंप लगाया जाएगा, जिसमें नए कनेक्शन जारी किए जाएंगे। विधायक के साथ बांके बिहारी अग्रवाल, ओम प्रताप सिंह, राजीव वाल्मीकि, लक्ष्मण वाल्मीकि, गुल्लन वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि, बॉबी वर्मा आदि मौजूद रहे।


‘टोरंट पावर सभी राजनीतिक दलों का सम्मान करती है, लेकिन दबाव में न पहले काम किया है और न अब करेंगे। कंपनी उचित कार्रवाई ही करती है, अगर कहीं जनता को शिकायत है तो जनता दरबार में समाधान होता है।’
भूपेंद्र सिंह, पीआरओ, टोरंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed