{"_id":"6090386c8ebc3efbf07a7626","slug":"people-are-troubled-by-the-lack-of-corona-investigation-kasganj-news-agr4907048166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जांच में कमी से परेशान हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जांच में कमी से परेशान हो रहे लोग
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद कोरोना जांच की संख्या लगातार घट रही है। जिले में रविवार को कुल 497 एंटीजन जांच हुईं। इसमें 31 लोग संक्रमित मिले थे। आरटीपीसीआर जांच का परिणाम 4-5 दिनों में आ पा रहा है। तब तक मरीज की हालत बिगड़ जाती है।
शनिवार को भी कुल 671 एंटीजन जांच हुईं। 28 अप्रैल को कुल 685 जांच हुईं। 27 अप्रैल 447, 26 अप्रैल को 440 जांच हुईं। एंटीजन किटों की कमी के कारण लगातार जांच प्रभावित हो रही हैं। कम जांच होने से लोग परेशान हो रहे हैं। तमाम कोरोना के लक्षणों से ग्रसित लोगों की जांच नहीं हो पा रही। इससे उनका संक्रमण बढ़ रहा है। उधर किसी बीमार व्यक्ति को यदि किसी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाया जाता है तो वहां पहले कोरोना की जांच रिपोर्ट मांगी जा रही है। इस समस्या को लेकर लोगों ने शासन और प्रशासन को शिकायतें भेंजी हैं। शहर निवासी ट्वीट भी किया है।
- कोरोना की जांच लगातार कराई जा रही है। एंटीजन किटों का अभाव है। जितनी किटें मिल पा रही हैं उसके हिसाब से लगातार जांच हो रही है। जांच बढ़ाने की कोशिश जारी है। किटें मिलते ही जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा- डा. अनिल कुमार, सीएमओ।