फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People are suffocating due to factory smoke

Agra News: फैक्टरी के धुआं से लोगों का घुट रहा दम

Fri, 02 Aug 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Aug 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
People are suffocating due to factory smoke
फैक्टरी से उठता धुआं।
घिरोर। गांव के समीप लगी बूरा, बताशे की फैक्टरी से निकलने वाले धुआं से लोगों का दम घुट रहा है। सड़क किनारे चल रही फैक्टरी पर जिम्मेदारों की नजर नहीं पहुंच रही है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव गोधना में सड़क किनारे लगी बूरा, बताशे की फैक्टरी से रात दिन निकलने वाले धुआं से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे फैक्टरी लगी हुई है। लेकिन किसी अधिकारी को नजर नहीं आ रही है, जबकि चिमनी दिन रात धधकती है। धुआं निकलने से लोगों का रात में सोना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर किसान थोड़ी भी पराली में आग लगा दें तो रिपोर्ट दर्ज हो जाती हैं। धुआं उगलने वाली फैक्टरी से अधिकारी अंजान बने हुए है। ग्रामीणों ने धुएं से निजात दिलवाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन




तीन चिमनी सड़क किनारे लगी हैं। इसमें प्लास्टिक, चमड़ा आदि जलता है। निकलने वाले धुण्ं से ग्रामीण परेशान रहते है। फैक्टरी तहसील से लगभग पांच सौ मीटर दूरी पर है। अधिकारियों का रोजाना आना जाना है। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसिंह, गोधना


ग्रामीण धुआं के कारण खाना भी नहीं खा पा रहे है। कई लोग बीमार हो गए हैं। अधिकारी जान बूझकर अनजान है। किसान के द्वारा खेत में पराली जलाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई जाती है। व्यापारी द्वारा धुआं फैलाने पर अधिकारी अंजान बने हुए हैं।

रामलली, गोधना


मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कराई जाएगी। अगर नियम विरुद्ध संचालन हो रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।

-प्रसून कश्यप, एसडीएम घिरोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed