फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People are in bad condition due to heat in Agra hope to get relief after a week

Agra Weather News: दिन के साथ गर्म हुई रात, न्यूनतम तापमान 32 के पार, लू के थपेड़ों से आम जनमानस बेहाल

Thu, 15 Jun 2023 11:26 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 11:26 AM IST
सार

Agra Weather News: जिले में दिन के साथ रात भी गर्म हो गई है। न्यूनतम तापमान 32 के पार पहुंच चुका है। लू के थपेड़ों से आम जनमानस के हाल बेहाल हैं। 

विज्ञापन
People are in bad condition due to heat in Agra hope to get relief after a week
ताजमहल पर तेज धूप व गर्मी से परेशान दिखे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की दोपहर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। बुधवार की बात करें तो इस दिन अधिकतम तापमान मंगलवार की तुलना में 1.6 डिग्री कम रहा। लेकिन, अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर कम होने से गर्मी की तीव्रता ज्यादा महसूस हुई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 32. 3 डिग्री तक पहुंच गया। दिन भर लू के थपेड़ों के बाद रात को भी गर्म हवाएं चलीं। इससे गर्मी अधिक महसूस हुई।

विज्ञापन

दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही गर्मी 

गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को न्यूनतम 31 डिग्री तो अधिकतम 43 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। वहीं बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे निकला सूरज शाम सवा सात बजे अस्त हुआ। साढ़े 13 घंटे से ज्यादा समय तक सूरज के आसमान में टिके रहने से गर्मी भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को सूरज के तेवर सख्त थे लेकिन दोपहर तक चली हवाओं ने तापमान की रफ्तार को गिरा दिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा अधिकतम तापमान

इसके चलते बुधवार को अधिकतम तापमान मंगलवार की तुलना में 1.4 डिग्री कम यानि 43.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री वृद्धि होने से यह 32.3 डिग्री तक पहुंच गया। दिन और रात के तापमान में 10.9 डिग्री का अंतर रह गया है। 


यह भी पढ़ेंः- UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश

हल्की बौछारों के साथ तापमान में कमी आने की संभावना

मौसम विभाग की माने तो अभी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि बृहस्पतिवार को दोपहर और शाम को थोड़ी देर के लिए आसमान में बादलों के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। सप्ताह के अंत में आसमान में बादल छाएंगे और हल्की बौछारों के साथ तापमान में कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed