फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pedestrian whom truck driver helped turned out to be a fraud Looted cash and mobile

लिफ्ट देने की बड़ी कीमत: ट्रक चालक ने जिस राहगीर की मदद की...वो निकला धोखेबाज; लूटी नकदी व मोबाइल

Fri, 14 Jun 2024 11:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Jun 2024 11:27 AM IST
सार

ट्रक चालक को एक राहगीर के लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। राहगीर ने उसे जहरखुरानी का शिकार बना लिया और नकदी व मोबाइल लूट ले गया। 

 

विज्ञापन
pedestrian whom truck driver helped turned out to be a fraud Looted cash and mobile
ट्रक चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बिचपुरी में लिफ्ट लेने के बहाने ट्रक पर सवार हुए जहरखुरान ने चालक को पेय पदार्थ पिला दिया। वह बेहोश हो गया। जहरखुरान उससे 25 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। चालक के मुंह पर चोट और टी-शर्ट पर खून के धब्बों के निशान हैं। साथी खलासी लापता है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


हरियाणा के गुरुग्राम के सोहना निवासी संजय राघव ट्रक चालक है। वह ट्रक में एक कंपनी का माल लेकर दिल्ली से पुणे जा रहा था। उसके साथ में खलासी इब्राहिम भी था। बदहवास हालत में मिले चालक संजय ने पुलिस को बताया कि उससे एक व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी। उसने उसे ट्रक में बैठा लिया। कुछ ही देर बाद व्यक्ति ने गर्मी का हवाला देते हुए उसे पेय पदार्थ पिलाया जिससे वह बेहोश हो गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे उसे होश आने पर वह ट्रक से उतरकर पुल के नीचे गया।
विज्ञापन


उसके मुंह पर चोट व टी-शर्ट पर खून के धब्बे थे। पीड़ित ने मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी। लोगों की सूचना पर थाना किरावली पुलिस मौके पर पहुंच गई। संजय ने 25 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटे जाने का आरोप लगाया है। बताया कि खलासी इब्राहिम भी लापता है। थानाध्यक्ष किरावली ने बताया है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। ट्रक मालिक से बात हुई है। मालिक के अनुसार चालक सूखा नशा करता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed