{"_id":"5e87649c8ebc3e76c77b50b0","slug":"peacock-mainpuri-news-agr4364680132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों ने किया राष्ट्रीय पक्षी का शिकार, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारियों ने किया राष्ट्रीय पक्षी का शिकार, आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलीपुर खेड़ा (मैनपुरी)। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव मानिकपुर में कुछ शिकारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार किया। ग्रामीणों को आता देख शिकारी भाग निकले।
गांव मानिकपुर में खेतों के किनारे कुछ ग्रामीण काम कर रहे थे। तभी दो संदिग्ध लोग घूमते नजर आए। उन्होंने बागों में आम के पेड़ पर बैठे राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उन्होंने तीन मोर को गुलेल से घायल कर दिया। जमीन पर गिरने के बाद उन्होंने पैर और गर्दन तोड़कर उनकी हत्या कर दी। ग्रामीणों ने जब ये देखा तो वे शिकारियों को पकड़ने के लिए दौड़े। एक मोर का शव छोड़कर शिकारी भाग निकले। वे अपनी बाइक से भोगांव की तरफ चले गए। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकारियों द्वारा लगातार मोर का शिकार किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बाद में ग्रामीण में मृत मोर का शव दफना दिया। छम्मी शाक्य, प्रेमसिंह शाक्य, हरगोविंद शाक्य, पुष्पेंद्र शाक्य, आशू, उदयवीर सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।