फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PCF employees reached to meet DM regarding demands

मांगों को लेकर डीएम से मिलने पहुंचे पीसीएफ कर्मचारी

Sun, 31 Oct 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
PCF employees reached to meet DM regarding demands
मैनपुरी। यूपी कॉपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ) कर्मचारी सभा ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वेतन विसंगति के साथ ही अन्य समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही उनके निराकरण के लिए ज्ञापन को अग्रसारित करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुति के आधार पर सभी कर्मचारियों को जनवरी 2016 से सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाना है, जो अब तक नहीं मिला। उन्होंने तत्काल वेतन विसंगति को दूर करते हुए लाभ दिलाने की मांग की। वहीं बीते पांच सालों से मृतक आश्रित को नियुक्ति न मिलने पर भी उन्होंने सवाल उठाए। इसके अलावा मकान किराया भत्ता का लाभ दिलाने, पदोन्नति से कैडर के पदों को भरे जाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह को ज्ञापन सौंपकर उसे प्रबंध निदेशक पीसीएफ को अग्रसारित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री अनिल कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार, अनूप कुमार, शालिनी, प्रमोद कुमार, राजकमल, सर्वेश कुमार, सुशील कुमार, अनुज कुमार, विवेक कुमार, अखिलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed