Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Payment for the work of laying soil on the access path will be made through the financial plan.
{"_id":"6a402f1622d77e56bc06e867","slug":"payment-for-the-work-of-laying-soil-on-the-access-path-will-be-made-through-the-financial-plan-agra-news-c-25-1-agr1008-1095495-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वित्त योजना से होगा चकमार्ग पर मिट्टी डलवाने के काम का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वित्त योजना से होगा चकमार्ग पर मिट्टी डलवाने के काम का भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
बाह: बिट्ठौना में जी राम जी नहीं वित्त से होगा भुगतान
Link Copied
बाह। जैतपुर के बिट्ठौना गांव में शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने चक मार्ग को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराया था। अतिक्रमण मुक्त हुए चक मार्ग पर पंचायत विभाग जेसीबी से मिट्टी डलवा रहा था, ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो सके। बिट्ठौना रैपुरा दीक्षित को जोड़ने वाले चक मार्ग पर जेसीबी से मिट्टी डलवाए जाने पर ग्रामीणों ने मनरेगा मजदूरों का हक छीने जाने का आरोप लगाया था। शिकायतें सामने आने पर जैतपुर के बीडीओ नीरज तिवारी ने बताया कि चक मार्ग विवादित है, राजस्व टीम ने अतिक्रमण मुक्त कराया था। उस पर मिट्टी डलवाई गई है। मिट्टी डलवाने के काम का भुगतान जी राम जी (विकसित भारत- जी राम जी) योजना से नहीं होगा, वित्त योजना से किया जाएगा। इधर नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष के नेतृत्व में राजस्व टीम ने जैतपुर खुर्द के चक मार्ग की पैमाइश कर अतिक्रमण मुक्त कराया। अपने सामने ही चक मार्ग पर मिट्टी डलवाने का काम शुरू कराया। उन्होंने बताया कि चक मार्ग की जमीन पर सालों से खेती हो रही थी। अतिक्रमणकारियों को दोबारा से कब्जा किए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। टीम में राजस्व निरीक्षक डॉ. दिनेश कुमार, लेखपाल जितेन्द्र शर्मा, पुलिस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।