{"_id":"63de92956f103c6ec96efb75","slug":"payal-karigar-commits-suicide-by-shooting-herself-in-agra-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पायल कारीगर ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, खून से लथपथ शव देख परिजनों की निकल गई चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पायल कारीगर ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, खून से लथपथ शव देख परिजनों की निकल गई चीख
Sat, 04 Feb 2023 10:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Feb 2023 10:46 PM IST
सार
आगरा जिले में एक पायल कारीगर ने आत्महत्या कर ली। उसने अपने कमरे में जाकर खुद पर तमंचा सटाया और फायर कर दिया। आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो खून से लथपथ कारीगर को देखकर उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार की शाम पायल कारीगर ने घर में खुद को गोली मारकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचा कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक परिजन ने गृहक्लेश में आत्महत्या की बात कही है। जांच की जा रही है। सुसाइड नोट नहीं मिला है।
लगभग छह बजे प्रदीप कमरे में बैठे थे। राधा रसोई में काम कर रही थीं। तभी गोली चलने की आवाज आई। इस पर राधा और हेमंत कमरे की तरफ भागे। कमरे के बाहर गैलरी में प्रदीप लहूलुहान पड़े थे। उनके हाथ में तमंचा था। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर की पहली मंजिल पर है कमरा
ताजगंज थाना क्षेत्र में चंद्रवैद्य गली, ताजगंज निवासी प्रदीप माहौर (34) फुलट्टी स्थित एक दुकान पर चांदी के पायल बनाने का काम करते थे। परिजन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को पत्नी राधा, उनके बच्चे यश, लकी, बेटी साक्षी के अलावा मां मीना और छोटा भाई हेमंत घर में मौजूद थे। प्रदीप का कमरा घर की पहली मंजिल पर है।
विज्ञापन
लगभग छह बजे प्रदीप कमरे में बैठे थे। राधा रसोई में काम कर रही थीं। तभी गोली चलने की आवाज आई। इस पर राधा और हेमंत कमरे की तरफ भागे। कमरे के बाहर गैलरी में प्रदीप लहूलुहान पड़े थे। उनके हाथ में तमंचा था। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन