फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pay attention to mohalla class operation, teacher - BSA

मोहल्ला कक्षा संचालन पर ध्यान दें शिक्षक- बीएसए

Mon, 31 Jan 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pay attention to mohalla class operation, teacher - BSA
मैनपुरी। बीएसए कमल सिंह ने परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे मोहल्ला कक्षा पर ध्यान दें। कोविड-19 के चलते बच्चों की जो पढ़ाई प्रभावित हो रही है उसे मोहल्ला कक्षा के माध्यम से पूरा करने का कार्य करें।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि कोविड-19 के कारण विद्यालय बंद चल रहे हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मोहल्ला कक्षा संचालन के निर्देश पूर्व में दिए जा चुके हैं लेकिन देखने को मिल रहा है कि शिक्षक मोहल्ला कक्षा संचालन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे अभिभावक अपने पाल्यों की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं। बीएसए ने कहा कि परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को व्हाट्सएप ग्रुप और मोहल्ला कक्षा के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाए। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मोहल्ला कक्षा संचालन का समय-समय पर निरीक्षण करें।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए आज खुले रहेंगे विद्यालय
बीएसए कमल सिंह ने खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए कि कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है। खंड शिक्षाधिकारी अपने क्षेत्र के सभी बोर्डों से संचालित स्कूलों को खुलवाकर 14 साल से अधिक उम्र के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। कहा कि एक फरवरी को सभी विद्यालय प्रात: नौ बजे से शाम तीन बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान 31 जनवरी 2007 से पूर्व जन्म लेने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल बुलाकर टीकाकरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed