{"_id":"6801451f0384fdfdfd0fcee0","slug":"patients-will-get-timely-treatment-15-new-doctors-were-recruited-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-135595-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मरीजों को मिलेगा समय पर उपचार, 15 नये डॉक्टरों की हुई भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मरीजों को मिलेगा समय पर उपचार, 15 नये डॉक्टरों की हुई भर्ती
Thu, 17 Apr 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब जिले के अस्पतालों में उन्हें बेहतर उपचार मिल सकेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में 15 नये डॉक्टरों की तैनाती की गई है। सीएमओ ने चयनित डॉक्टरों को कार्यरत स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। नए डाॅक्टरों की तैनाती के बाद जिले के लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
जिले के अस्पताल डाॅक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। इसके चलते यहां पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है। जिले के लोगों की मांग पर सीएमओ ने शासन को डॉक्टरों की तैनाती के लिए पत्र लिखा था। शासन स्तर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत जिले में डाॅक्टरों की तैनाती के लिए आवेदन मांगे गए थे। 20 पदों के लिए मानक के अनुसार 15 डॉक्टर ही उपलब्ध हुए, जिनका चयन जिले के अस्पतालों के लिए किया गया है।
सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि जिले में 15 नये डॉक्टरों का चयन किया गया है। चयनित डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने तैनाती स्थल पर जल्द कार्यभार ग्रहण करें।
विज्ञापन
किस डाॅक्टर की कहां हुई तैनाती
डॉ. चर्चिल गुप्ता सीएचसी जागीर, डॉ.नमन श्रीवास्तव सीएचसी भोगांव, डॉ. हर्ष दीक्षित जिला अस्पताल, डाॅ. सुंदरम गुप्ता सीएचसी बेवर, डाॅ. अनग द्विवेदी नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर, डॉ. सचिन सिंह शाक्य, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आगरा रोड, डॉ. मोहित कुमार जिला महिला अस्पताल, डाॅ. पंकज यादव नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर मैनपुरी, डाॅ. संदीप कुमार जिला महिला अस्पताल, डाॅ. नितिका जिला महिला अस्पताल, डाॅ. मोहित सिंह यादव नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर मैनपुरी, डाॅ. हृदयनंद यादव सीएचसी किशनी, डॉ. अंतरिक्ष मौर्य सीएचसी कुचेला, डाॅ. अविनेंद्र राजपूत सीएचसी सलूक नगर बरनाहल, डॉ. कीर्ति यादव सीएचसी गोधना।
नये डॉक्टर मिलने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार होगा। नव नियुक्ति डाॅक्टरों को तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। - डाॅ. आरसी गुप्ता, सीएमओ