फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patients will be admitted in SN Burn Unit from next month

UP: एसएन बर्न यूनिट में अगले महीने से भर्ती होगें मरीज, चिकित्सकों की हुई नियुक्ति; अंतिम चरण में चल रहा काम

Thu, 27 Feb 2025 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Feb 2025 10:05 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज की बर्न यूनिट का काम अंतिम चरण में है। यहां चिकित्सकों की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है। अगले महीने से यहां मरीज भर्ती होना शुरू हो जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Patients will be admitted in SN Burn Unit from next month
बर्न यूनिट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अगारा में शासन ने एसएन मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट के कर्मचारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इसमें 95 कर्मचारी तैनात होंगे। अगले महीने से इसमें जले हुए और एसिड अटैक मरीजों के लिए वार्ड शुरू हो जाएगा। इमारत में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा शुरू होने में दो-तीन महीने का समय और लगेगा।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि करीब 5 करोड़ रुपये में इमारत बनकर तैयार हो गई है। फर्नीचर की खरीद हो चुकी है। मशीनों की खरीद के लिए करीब 3 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन


यूनिट के लिए 95 पदों की स्वीकृति मिल गई है। इसमें 52 नियमित कर्मचारी और 43 आउटसोर्स पर होंगे। मार्च में होली के बाद इसमें वार्ड शुरू कर दिया जाएगा। इसमें 30 बेड हैं और ये एंटी बैक्टीरियल वार्ड होगा। सर्जन, एनेस्थीसियन समेत नर्सिंग स्टाफ की पहले ही तैनाती हो गई है। अभी यहां वार्ड शुरू कर देंगे, जिसमें मरीजों का इलाज किया जाएगा। मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनने में समय लगेगा। ऐसे में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा सर्जरी विभाग में ही की जाएगी। अभी इसी विभाग में 10 बेड का बर्न वार्ड चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed