{"_id":"683b60e69d1ec26276097f6a","slug":"patients-will-be-able-to-get-chemotherapy-facility-in-the-district-hospital-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-138222-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिला अस्पताल में मरीजों को कीमोथेरेपी की मिल सकेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिला अस्पताल में मरीजों को कीमोथेरेपी की मिल सकेगी सुविधा
Sun, 01 Jun 2025 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए डे केयर कैंसर सेंटर की स्थापना का निर्णय लिया गया है। शासन ने स्वास्थ्य विभाग से प्रस्ताव मांगा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीएमओ को एक पत्र भेजकर डे केयर सेंटर के संचालन का प्रस्ताव मांगा था। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में डे केयर सेंटर की स्थापना का निर्णय लिया गया है।
इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा रहा है। जिला अस्पताल में इस साल के अंत तक डे केयर कैंसर सेंटर शुरू करने की तैयारी है। सीएमओ ने बताया कि डे केयर सेंटर पर 10 बेड की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली और ग्वालियर
जिले में कैंसर का किसी प्रकार का उपचार फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इसके चलते कीमोथेरेपी के लिए भी कैंसर के मरीजों को दिल्ली, ग्वालियर व आगरा जाना पड़ता है। जिले में ही डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित होने के बाद जिले के लोगों को जिला अस्पताल में ही कीमोथेरेपी की सुविधा मिल सकेगी।
मरीजों को शाम को भेज दिया जाएगा घर
सीएमओ ने बताया कि डे केयर सेंटर पर कैंसर के मरीजों को दिन के समय ही कीमोथेरेपी सहित अन्य प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। रात को मरीजों को घर भेज दिया जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल के फिजीशियन को जल्द प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिलाकर डे केयर कैंसर सेंटर का संचालन कराया जाएगा।
प्रस्ताव भेजा जा रहा
सरकार के प्रयास से डे केयर कैंसर सेंटर संचालन करने की तैयारी है। प्रस्ताव भेजा जा रहा है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक डे केयर कैंसर सेंटर शुरू करा दिया जाएगा।
डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ