{"_id":"5a50bc534f1c1b0a788b6f85","slug":"patients-get-mri-facility-in-agra-district-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा के जिला अस्पताल में मरीजों को जल्द मिलेगी यह सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के जिला अस्पताल में मरीजों को जल्द मिलेगी यह सुविधा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 06 Jan 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
एमआरआई मशीन
जिला अस्पताल के मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है। सीटी स्कैन के बाद यहां एमआरआई की सुविधा भी जल्द मिलेगी। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसे स्थापित करने के लिए एमआरआई मशीन की कंपनी की तकनीकी टीम अस्पताल का सर्वे करेगी।
जिला अस्पताल में औसतन रोजाना 3000 मरीजों की ओपीडी रहती है। सड़क हादसे व अन्य बीमारियों से पीड़ित लगभग 30 से अधिक ऐसे मरीज रहते हैं, जिनको एमआरआई की दरकार रहती है। इसकी जरूरत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने शासन को एमआरआई का प्रस्ताव भेजा था।
इसे स्वीकार करते हुए जल्द इसे नई ओपीडी भवन में स्थापित किया जाएगा। एसआईसी डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि एमआरआई सेवा जल्द शुरू होगी। रियायती दर पर सुविधा मिलेगी, फीस शासन तय करेगा। वैसे निजी में इसके लिए चार-पांच हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

Trending Videos
इस सेवा के भी शुरू होने के आसार
सुस्त पड़ी मुफ्त डायलिसिस सेवा योजना के भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत शुरू होने वाली योजना के कार्यदायी संस्था की टीम निरीक्षण कर चुकी है। उपकरण लगने के बाद सुविधा शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।