फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patient Dies Amid Hospital Clash, Attendants Assaulted Two Arrested

Agra: शीला देवी अस्पताल में मरीज की मौत, स्टाफ ने तीमारदारों को पीटा; जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 21 Feb 2026 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 11:46 AM IST
सार

आगरा के शीला देवी हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद बवाल हो गया। तमीरदारों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, तो उनके साथ मारपीट कर दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती पर रोक लगा दी है।
 

विज्ञापन
Patient Dies Amid Hospital Clash, Attendants Assaulted Two Arrested
शीला देवी हॉस्पिटल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के यमुनापार के नगला मोहन नगर स्थित शीला देवी हॉस्पिटल में मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाने पर तीमारदारों का स्टाफ से विवाद हो गया। आरोप है कि स्टाफ ने तीमारदारों को लाठी-डंडों से पीटा। इसी बीच मरीज की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मारपीट के मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है। वहीं संचालक समेत स्टाफ के लोग भाग गए हैं। फिरोजाबाद के थाना पचोखरा सलीमपुर निवासी सीता ने बताया कि 13 फरवरी को फिरोजाबाद के गांव बझेरा खुर्द निवासी मां मीना देवी (69) सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई थीं।
विज्ञापन


पास के ही अस्पताल में उपचार कराया। यहां सुधार नहीं होने पर 15 जनवरी को नगला रामबल के नगला मोहन नगर स्थित शीला देवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार रात 9 बजे छोटा भाई बीटू और जीजा रवि कुमार मां को देखने के लिए आईसीयू गए। यहां इलाज के नाम पर खानापूर्ति हो रही थी, डॉक्टर भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की हालत बिगड़ रही थी। इसकी शिकायत स्टाफ से की तो वह बिफर गए और आईसीयू से बाहर जाने के लिए कहने लगे। मरीज की हालत का हवाला दिया तो धमकाया गया कि जब तक रुपये जमा नहीं करोगे, तब तक कोई अंदर नहीं आ सकता है। इस पर दोनों आईसीयू से बाहर आ गए। तभी कर्मचारी आयुष, शिवम, अंशु, कन्हैया और 2-3 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान रात 11 बजे मां की मौत हो गई। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में भी रिकाॅर्ड हो गया है।

एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। उझइया, थाना धन्नाहर, मैनपुरी निवासी शिवम चौहान और औरैया के थाना अजीतमल स्थित गांव चावरपुर निवासी अंशु राजपूत को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।


मरीज भर्ती पर रोक, रिकाॅर्ड किए तलब
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी पर डिप्टी सीएमओ डॉ. मुकेश चौधरी को शीला देवी हॉस्पिटल की जांच करने के लिए भेजा। इसका संचालक पुष्पेंद्र यादव बताया है। मौके पर चिकित्सक और मरीज के इलाज के पर्चे भी नहीं मिले हैं। ऐसे में अस्पताल में मरीज भर्ती पर रोक लगा दी है। अस्पताल का लाइसेंस, इलाज करने वाले चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ के शैक्षणिक और चिकित्सकीय रिकाॅर्ड, मरीज के इलाज के पर्चे, रजिस्टर समेत अन्य रिकाॅर्ड तलब किए हैं। तीन दिन में रिकाॅर्ड नहीं देने पर लाइसेंस निलंबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed