फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Patient Death in Hospital Family Protest Agra News

मौत के बाद मरीज को वेंटीलेटर पर रखा, आरोप लगाकर अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 24 Oct 2019 12:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 24 Oct 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Patient Death in Hospital Family Protest Agra News
सांकेतिक तस्वीर
सिकंदरा हाईवे स्थित प्रभा हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। आरोप है कि रुपयों के लिए मौत के बाद भी मरीज को आईसीयू में रखा और दवाएं मंगाते रहे। परिजनों ने सिकंदरा थाने में चिकित्सकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


इटावा के भरथना निवायी योगेंद्र कुमार ने अपनी ममेरी बहन रचना (17) को मौर्या हॉस्पिटल में डॉ. एसडी मौर्या को दिखाया। उन्होंने अपने यहां आईसीयू न होने की बात कहते हुए प्रभा हॉस्पिटल में भर्ती कराकर ऑपरेशन कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद हालत बिगड़ती गई। खर्चा बढ़ने पर चिकित्सक को अपनी आर्थिक स्थित का हवाला देते हुए मरीज को सरकारी अस्पताल के लिए रेफर करने को कहा। लेकिन, इन्होंने दो-तीन दिन में मरीज ठीक होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 अक्तूबर को डॉक्टर ने हालत ठीक न होने की कहकर कहीं और ले जाने को कहा। 1.31 लाख रुपये का बिल थमा दिया। अब तक चार लाख रुपये खर्च हो गए थे। बुधवार सुबह सात बजे पर्चा देकर दवा मंगाई, अस्पताल स्थित स्टोर से 22 तारीख का बिल देने पर विरोध किया तो उसने अभद्रता की।

मामला बिगड़ता देख अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मरीज की मौत हो गई है। इस पर परिजन भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। 100 नंबर पर पुलिस को बुलाया और तहरीर दी।

योगेंद्र ने बताया कि मरीज की मौत पांच बजे ही हो गई थी, किसी को मिलने भी नहीं दिया जा रहा था। रुपयों के लिए मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया, डिस्चार्ज नहीं किया।

 

प्रभा हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. वीके सिंह ने बताया कि मरीज की आंतों में संक्रमण था। हालत गंभीर थी, इस बाबत परिजनों को बताया भी था। बिल मांगने पर परिजन भड़क गए। इलाज में कैसी भी लापरवाही नहीं बरती। 

सीएमओ ने जांच को बनाई कमेटी
मरीज के इलाज में लापरवाही की शिकायत करने के लिए तीमारदार सीएमओ के कैंप कार्यालय गए। यहां सीएमओ से मुलाकात न होने पर शिकायती पत्र देकर आए। इसको संज्ञान में लेते हुए सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने एसीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री को जांच के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed