फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   path sanchalan 52

संघ के पथ संचलन में मुसलिमों ने बरसाए फूल

Mon, 27 Mar 2017 01:17 AM IST
संघ के पथ संचलन में मुसलिमों ने बरसाए फूल
संघ के पथ संचलन में मुसलिमों ने बरसाए फूल Updated Mon, 27 Mar 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
path sanchalan 52
संघ के पथ संचलन में मुसलिमों ने बरसाए फूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिर पर काली टोपी, सफेद कमीज, खाकी पैंट, कपड़े की बेल्ट, काले जूते और हाथ में दंड लेकर कदमताल करते स्वयंसेवकों का कारवां जिसने भी देखा वह रोमांचित हो उठा। अनुशासन, सेवा और समर्पण के भाव के साथ राष्ट्रभक्ति की भावना का एहसास करा रहे स्वयंसेवकों का शहर ने जोशीला स्वागत किया। सदर भट्टी चौराहे पर मुसलिम समाज के लोगों ने स्वयंसेवकों पर फूलों की वर्षा की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा. केशवराम बलिराम हेडगेवार की जन्मोत्सव पर स्वयंसेवकों का पथ संचलन रविवार सुबह सात बजे से प्रारंभ हुआ। शहर में 18 स्थानों से पथसंचलन की शुरुआत संघ के संस्थापक हेडगेवार के आद्य प्रणाम के साथ हुई। बाद में शाखा लगाकर स्वयंसेवकों ने ध्वज प्रणाम किया। कार्यक्रमों में नवसंवत्सर 2074 की शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने डा. हेडगेवार के विषय में बताया कि राष्ट्रीय गुण से युक्त संपूर्ण दोष मुक्त विजय की कामना के साथ उन्होंने 1925 में विजय दशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। शक्ति उपासना, सामूहिकता, अनुशासन, देशभक्ति, राष्ट्रगौरव और संपूर्ण समाज के लिए आत्मीयता का भाव लेकर लोग संघ से जुड़ते हैं। सदर भट्टी चौराहे पर राष्ट्रीय मुसलिम मंच और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष असफाक सैफी के नेतृत्व में मंटोला स्थित सदरभट्टी चौराहा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में इरफान कुरैशी, इसलाम खान, जाहिद वारसी, शाहिद, मोंटू खान, फरीद खान, कैशर सकूर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

इनबाक्स...
यहां से निकला पथ संचलन
पथ संचलन शहर में 18 स्थानों से निकाला गया। सुबह छह बजे से स्वयंसेवक नियत स्थानों पर पहुंच गए थे। नन्हें स्वयंसेवकों की संख्या भी उल्लेखनीय रही। सुभाष पार्क, बल्केश्वर, अर्जुन नगर, प्रताप नगर, किदवई पार्क, ताजगंज, डिफेंस स्टेट, आवास विकास, ताजनगरी, सिकंदरा, आवास विकास, शास्त्रीपुरम आदि स्थानों से निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनबाक्स...
पथ संचलन में ये रहे मौजूद 
कार्यक्रम में अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक डा. हरीश रौतेला, महानगर संघचालक विजय गोयल, प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ, महानगर कार्यवाह पंकज खंडेलवाल, सुभाष वोहरा, खगेश, विभाग कार्यवाह केशव देव शर्मा, प्रमोद चौहान, ओमप्रकाश गुप्ता, भवेंद्र, विश्वामित्र महाजन, महानगर प्रचारक गोविंद, नितिन बहल, मनमोहन निरंकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed