फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passion of love Policeman became witness couple expressed love in police station mathura up news

इश्क का जुनून: पुलिसकर्मी बने गवाह, प्रेमी युगल ने थाने में किया प्यार का इजहार; फिर भी जिद न हुई पूरी

Tue, 12 Dec 2023 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Dec 2023 09:51 AM IST
सार

घर छोड़कर आई प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ पुलिस के पास पहुंची। दोनों ने थाने में पुलिसकर्मियों को बताया कि एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Passion of love Policeman became witness couple expressed love in police station mathura up news
प्रेमी युगल - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मथुरा के टैंटीगांव में शादी समारोह में हुई मुलाकात के बाद युवक-युवती में प्रेम हो गया। रविवार को दोनों ने सुरीर कोतवाली पहुंचकर प्रेम का इजहार किया। साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। सूचना पर सादाबाद पुलिस दोनों को ले गई।

विज्ञापन



ये है मामला 
अनिल निवासी पटेल नगर, दिल्ली एसी ठीक करने का काम करता है। अपने किसी दोस्त की शादी में दो माह पूर्व सादाबाद, हाथरस आया था। शादी समारोह में उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। दोनों ने एक दूसरे का फोन नंबर ले लिया। एक दूसरे में बातें करने लगे। बातों ही बातों में कुछ दिनों में दोनों में प्यार हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Shukra Asta: शुक्र हो रहे अस्त... तीन माह नहीं बज सकेगी शहनाई; मांगलिक कार्यों को करने की क्यों है मनाही
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दूसरे के साथ रहने की खाई कसम 
दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाई। युवती ने युवक को फोन किया कि मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती। मिलने आ जाओ। इसके बाद क्या था, प्रेमी भी अपना काम छोड़कर मिलने के लिए आ गया। शनिवार को प्रेमिका ने घर छोड़ दिया और अलग दुनिया बसाने के लिए निकल पड़े।

ये भी पढ़ें - UP: घना जंगल जहां जाने में लगता है डर... रात की हलचल का दृश्य देख छूटे पुलिस के पसीने, सामने आया मौत का खेल

डर था इसलिए पहुंचे थाने
दोनों के डर था कि घरवाले उन्हें खोज निकालेंगे, इसलिए दोनों सुरीर कोतवाली पहुंच गए और पुलिसकर्मियों के सामने प्रेम का इजहार करते हुए एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ गए। कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी सादाबाद पुलिस को दी। जिसके बाद सादाबाद पुलिस सुरीर कोतवाली आई और दोनों को अपने साथ ले गई।

ये भी पढ़ें -  मौसी का पापी देवर: छात्रा ने जिसे समझा सच्चा प्यार...हकीकत ने उड़ाए होश; पीड़िता की आपबीती सुन हर कोई शर्मसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed