फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers worried due to lack of roadways buses

रोडवेज बसों की कमी से सुबह से जूझे यात्री

Thu, 14 Jul 2022 09:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Passengers worried due to lack of roadways buses
मैनपुरी। मैनपुरी डिपो की 34 बसें एक साथ कम होने से बृहस्पतिवार की सुबह से ही यात्री परेशान रहे। हर मार्ग पर जाने वाली बसों की कमी रही। दूसरे डिपो की अधिकांश बसें बाईपास होकर ही गुजर गईं। रोडवेज प्रशासन ने बसों के फेरे बढ़ाए जाने का दावा किया।
विज्ञापन

मैनपुरी डिपो में 62 बसों के बेड़े में से उच्च गुणवत्ता की 19 बसें मथुरा के लिए तथा 15 बसें जालौन के लिए भेजी गई हैं। मथुरा से 19 बसें 15 जुलाई की रात तथा जालौन भेजी गई बसें 17 जुलाई की सुबह वापस आएंगी। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बसों की कमी का यात्रियों को सामना करना पड़ा। आगरा, इटावा, दिल्ली, फर्रुखाबाद, कानपुर की ओर जाने वाली बसों की संख्या कम होने से यात्री परेशान रहे। दूसरे डिपो की बसें बाईपास होकर गुजर गईं। लंबे इंतजार के बाद बस स्टैंड पर जब कोई बस पहुंची तो उसमें बैठने के लिए मारामारी रही। एआरएम पीके श्रीवास्तव ने बताया कि मैनपुरी डिपो की 34 बसें मथुरा और जालौन भेजी गई हैं। बसों की संख्या कम होने के बाद भी कुछ मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। बसें वापस आने पर दो दिन बाद बसों का आवागमन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन

निजी वाहन मालिकों ने उठाया लाभ
रोडवेज बसों की कमी का निजी बस मालिकों ने लाभ उठाया। आगरा और इटावा के निजी बस मालिकों ने ईशन नदी पुल के पास से बसों में सवारियां बिठाईं। निजी बसों में क्षमता से अधिक सवारियां तक बिठाई गईं। भोगांव, बेवर, करहल, कुरावली के लिए ऑटो चालकों ने सवारियों को ऑटो में बिठाकर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पिताजी की दवा लेने आगरा जाना है। दो घंटे से बस ही नहीं आई है। बस कब तक आएगी यह कोई बता नहीं पा रहा है।
फैजान
----
रिश्तेदारी में मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने एटा जाना है। एक घंटा से अधिक समय से बस नहीं आई है।
केशव कुमार
---
बेटी से मिलने फर्रुखाबाद जाने के लिए बस का इंतजार कर रही हूं। तीन घंटे से बस स्टैंड पर बस ही नहीं है।
रीता देवी
---
इटावा जाने के लिए तीन घंटे से बस नहीं आई है। बस कब आएगी यह पूछताछ केंद्र पर नहीं बताया जा रहा है।
विपिन कुमार
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed