फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers will not get water bottles in AC Roadways buses

एसी रोडवेज बसों में यात्रियों को अब नहीं मिलेंगी पानी की बोतलें, बस अड्डों पर भी बिक्री होगी बंद

Sun, 06 Oct 2019 12:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Passengers will not get water bottles in AC Roadways buses
प्रतीकात्मक तस्वीर
वातानुकूलित रोडवेज बसों में अब यात्रियों को टिकट के साथ मिलने वाली पानी की बोतल नहीं मिलेगी। प्लास्टिक का प्रयोग बंद होने के कारण बोतल देना बंद किया गया है, जबकि बस स्टैंडों पर पानी की बोतलों की बिक्री बंद नहीं हुई है।
विज्ञापन


आगरा परिक्षेत्र में रोडवेज की शताब्दी, स्कैनिया, वोल्वो, जनरथ और पिंक सेवा की 35 वातानुकूलित बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें आगरा से 26 बसें संचालित हो रही हैं। अभी तक यात्रियों को इन बसों में आधा लीटर की पानी की बोतल निशुल्क दी जाती थी।
विज्ञापन


बोतल की कीमत छह रुपये थी, जिसे परिवहन विभाग वहन कर रहा था। शनिवार से सभी बसों में यह बोतलें देना बंद कर दिया गया। अब यात्रियों को बस स्टैंडों पर लगे वाटर एटीएम के साथ ही बस स्टैंड परिसर में पानी की बोतलें खरीदनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की एसी बसों में पानी की बोतल देना बंद किया गया है। प्लास्टिक का प्रयोग हतोत्साहित करने के लिए बस अड्डों पर भी इसकी बिक्री को बंद कराने की योजना है।- एसपी सिंह, सेवा प्रबंधक, रोडवेज, आगरा परिक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed