फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers upset on Christmas: E-buses were not seen on roads for 10 hours auto drivers charged double fare

क्रिसमस पर यात्री परेशान: सड़कों पर 10 घंटे नहीं दिखी ई-बसें, ऑटो वालों ने वसूला दोगुना किराया

Thu, 26 Dec 2024 11:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 11:15 AM IST
सार

आगरा में क्रिसमस के दिन एमजी रोड पर ई-बसें दिखाई नहीं दी। ऐसे में यहां यात्री परेशान हो गए। वहीं यात्रियों की मजबूरी का लाभ ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने उठाया। उनसे दोगुना किराया वसूला गया। 
 

विज्ञापन
Passengers upset on Christmas: E-buses were not seen on roads for 10 hours auto drivers charged double fare
क्रिसमस पर यात्री परेशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में बुधवार को इलेक्ट्रिक बसों का संचालन पूरे दिन ठप रहा। बिना नोटिस के परिचालकों को हटाने से गुस्साए कर्मचारियों ने निगम के डिपो पर ताला जड़ दिया। जिससे ई-बसों का संचालन ठप हो गया। कम्पसी कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इन कर्मचारियों ने करीब 10 घंटे तक प्रदर्शन किया। ई- बसें न चलने का फायदा ऑटो और रिक्शा चालकों ने उठाया। उन्होंने किराया बढ़ाकर यात्रियों से मनमाने दाम वसूले। शाम 6 परिचालकों को वापस लेने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन




हड़ताल होने से दिनभर मार्गों पर कोई भी ई-बस नजर नहीं आई। रामबाग, भगवान टॉकीज, बिजली घर, आगरा कैंट ईदगाह पर लोगों को इंतजार करना पड़ा। नौकरीपेशा और अन्य यात्रियों ने ऑटो और ई-रिक्शा का सहारा लिया। दोपहर तक मार्गों पर ई-बसें नहीं आने पर ऑटो चालकों ने दोगुना किराया वसूला। इसे लेकर कई जगह ऑटो चालकों और यात्रियों के बीच विवाद भी हुआ।
विज्ञापन


बिना सूचना नौकरी से निकाला
परिचालक रवि शंकर, सनी सागर, राजू यादव, नितिन कुमार, सूरज ओर सचिन ने बताया कि हमें बिना किसी सूचना के 27 नवंबर को नौकरी से निकाल दिया। इसकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की लेकिन कोई कारवाई नहीं हुईं। मजबूर होकर हड़ताल करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी बसें रहीं प्रभावित
भगवान टॉकीज से आगरा कैंट- 40 बस
बिजली घर से टूंडला- 10 बस
बिजलीघर से खेरागढ़- 14 बस
बिजलीघर से फतेहाबाद- 8 बस
कैंट से ताजमहल- 4 बस
कैंट से टूंडला- 4 बस
रामबाग से रुनकता- 4 बस
ईदगाह से फतेहपुर सीकरी- 10 बस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed