{"_id":"5a0060b44f1c1b9f678b9960","slug":"passengers-protest-over-costly-food-in-maharashtra-sampark-kranti-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संपर्क क्रांति में महंगा खाना मिलने पर हंगामा, यात्रियों ने आगे नहीं बढ़ने दी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क क्रांति में महंगा खाना मिलने पर हंगामा, यात्रियों ने आगे नहीं बढ़ने दी ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 06 Nov 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
रेलवे का खाना
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से दिल्ली जा रही महाराष्ट्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महंगा खाना मिलने पर यात्रियों ने ट्रेन को मथुरा जंक्शन पर रोक लिया। महंगे खाने की शिकायत दर्ज करने के लिए कोच कंडक्टर ने शिकायत पुस्तिका नहीं दी।
इस पर यात्रियों ने तीन बार चेनपुलिंग कर ट्रेन को 20 मिनट तक नहीं चलने दिया। आरपीएफ और रेल अफसर के हस्तक्षेप के बाद शिकायत दर्ज हो सकी और ट्रेन आगे बढ़ सकी।
बता दें कि मुंबई से हजरत निजामुद्दीन जा रही महाराष्ट्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का मथुरा जंक्शन पर स्टॉपेज नहीं है। सोमवार सुबह 11:30 बजे जंक्शन के प्लेटफार्म पांच से महाराष्ट्र संपर्क क्रांति को गुजारा जा रहा था तभी ट्रेन के एसी के बी-1 और बी-2 कोच के यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।

पुलिस ने दिलवाई शिकायत पुस्तिका
indian railway
ट्रेन के अचानक रुकते ही आरपीएफ प्रभारी सत्येंद्र यादव और उप स्टेशन प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार पहुंच गए। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन में खाने का निर्धारित से अधिक पैसा वसूला जा रहा है। शिकायत के लिए कोच कंडक्टर से शिकायत पुस्तिका मांगी तो उसने नहीं दी।
ट्रेन चली तो फिर से यात्रियों ने ट्रेन रोक दी और शिकायत दर्ज कराने पर अड़ गए। यात्रियों ने ऐसा तीन बार किया। आरपीएफ ने कोच कंडक्टर से यात्रियों को शिकायत पुस्तिका दिलवाई और ट्रेन को दिल्ली की ओर रवाना कराया। इसके चलते ट्रेन 20 मिनट देरी से चली।