फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   passengers not getting bedrolls in long distance trains

आगरा: लंबी दूरी की ट्रेनों में अब भी नहीं मिल रहे कंबल-चादर, यात्रियों को हो रही परेशानी

Wed, 23 Mar 2022 12:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 12:10 AM IST
सार

रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद भी लंबी दूरी की अधिकांश मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों को अब भी बेडरोल नहीं दिए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्री इसको लेकर शिकायतें भी दर्ज करा रहे हैं। 

विज्ञापन
passengers not getting bedrolls in long distance trains
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के दौरान ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों में दी जाने वाली बेडरोल और लिनेन की सुविधा बंद कर दी गई थी। दूसरी लहर के बाद 2021 में रेलवे ने स्टेशनों पर एक बार प्रयोग की जाने वाली चादरें और बेडरोल की बिक्री शुरू की थी, लेकिन बाद में इस सुविधा को भी बंद कर दिया गया। अब सभी मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


त्योहार स्पेशल ट्रेनें भी संचालित की जा रही हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 10 मार्च को ट्रेनों में लिनेन व बेडरोल दिए जाने के आदेश किए थे, लेकिन 20 मार्च तक भी अधिकांश ट्रेनों में यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। तमिलनाडु, केरला और देहरादून इंदौर एक्सप्रेस समेत दक्षिण भारत की ओर चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों को कंबल और चादर नहीं दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

यात्रियों को हो रही परेशानी 

केरला से सफर कर रहे हाथरस के प्रशांत शर्मा ने बताया कि ट्रेन में बेडरोल नहीं दिया गया, वह इसलिए बेडरोल लेकर नहीं गए, क्योंकि इस बाबत समाचार देखा था। इसी तरह आगरा के दीपक ने बताया कि उन्होंने कोच अटेंडेंट से बेडरोल की मांग की तो मना कर दिया गया। वह बच्चों के साथ सफर कर रहे थे। बेडरोल नहीं मिलने से दिक्कत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री परामर्शदात्री समिति के सदस्य संतोष सिकरवार का कहना है कि ट्रेनों में बेडरोल नहीं होने पर यात्रियों को परेशानी होती है। इस बारे में जोनल मुख्यालय को पत्र लिखा है।

मंडल की ट्रेनों में शुरू, बाहर की ट्रेनों में नहीं

आगरा मंडल के डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि बोर्ड के आदेश के बाद ट्रेनों में यह सुविधा शुरू हो रही है। आगरा मंडल की ज्यादातर ट्रेनों में यह सुविधा मिल रही है, बाहर से आने वाली ट्रेनों में बेडरोल नहीं मिलने की शिकायत मिली हैं। ठेकेदारों से कांट्रेक्ट व धुलाई आदि में समय लगने के कारण बेडरोल उपलब्ध कराने में देरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed