फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   passengers got scared after roadways bus steering failed on overbridge in agra

Agra: ओवरब्रिज पर रोडवेज बस की स्टेयरिंग हुई फेल, सांसत में आ गई 50 सवारियों की जान, बड़ा हादसा टला

Thu, 16 Jun 2022 11:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Jun 2022 11:33 AM IST
सार

आगरा में बुधवार रात को सराय ख्वाजा ओवरब्रिज पर सवारियों से भरी रोडवेज बस की स्टेयरिंग फेल हो गई, जिससे चीख-पुकार मच गई। चालक ने किसी तरह बस पर काबू पाया। 

विज्ञापन
passengers got scared after roadways bus steering failed on overbridge in agra
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ईदगाह बस अड्डे से बुधवार शाम को तांतपुर जा रही ईदगाह डिपो की रोडवेज बस की स्टेयरिंग सराय ख्वाजा ओवरब्रिज पर फेल हो गई। इससे सवारियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने किसी तरह बस को काबू किया, जिससे बस कुछ दूर जाकर खड़ी हो गई। इसके बाद सवारियां बस से बाहर निकलीं।

विज्ञापन

बस में थीं 50 से ज्यादा सवारियां 

घटना रात करीब आठ बजे की है। ईदगाह डिपो की बस तांतपुर जाने को निकली थीं। इसमें 50 से ज्यादा सवारियां थीं। बस स्टैंड से 500 मीटर की दूरी पर सराय ख्वाजा के पुल पर पहुंचते ही बस का स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। चालक ने किसी तरह बस को काबू में किया। बस के रुकते ही सवारियां बाहर निकल आईं। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। 

विज्ञापन

बस खराब थी, तो भेजा क्यों 

तांतपुर के उम्मेद सिंह ने बताया कि चालक मनोहर लाल ने ईदगाह बस स्टैंड से आ रही दूसरी बस के चालक, परिचालक को रोका मगर वह बस को भगा ले गए। यात्री अतिबल सिंह का कहना था कि अगर बस खराब थी तो रूट पर भेजा ही क्यों गया। इससे साफ है कि बसों को बगैर चेक किए निकाला जा रहा है। इस संबंध में ईदगाह के एआरएम ने जानकारी होने से इनकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed