फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers going towards Noida and New Delhi please note rush for buses problem will last for so many days

UP: नोएडा और नई दिल्ली की ओर जाने वाले यात्री ध्यान दें...बसों की रहेगी मारामारी, इतने दिन की रहेगी समस्या

Fri, 24 Jan 2025 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Jan 2025 10:16 AM IST
सार

नोएडा और नई दिल्ली के यात्रियों को बसों की कमी से जूझना पड़ेगा। दरअसल महाकुंभ के लिए करीब 300 बसें रवाना कर दी गई हैं। इसके साथ ही अभी 130 बसों का जाना शेष है।
 

विज्ञापन
Passengers going towards Noida and New Delhi please note rush for buses problem will last for so many days
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद

विस्तार

महाकुंभ के लिए आगरा परिक्षेत्र से परिवहन निगम ने करीब 300 बसों को रवाना किया है। इस वजह से दिल्ली और नोएडा मार्ग पर बसों की कमी होना तय माना जा रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन




 
Trending Videos

आगरा परिक्षेत्र से परिवहन निगम की करीब 430 बसों को द्वितीय चरण 22 जनवरी से महाकुंभ मेले में भेजा जाना था। इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से 300 बसों को रवाना कर दिया गया है। शेष बसों को जल्द भेज दिया जाएगा। वर्तमान में करीब 647 बसों का संचालन निगम की तरफ से किया जा रहा है। अब 430 बसों के चले जाने से 217 बसों पर अन्य मार्गों का भार आ जाएगा। इससे दिल्ली और नोएडा की तरफ जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हो सकती है क्योंकि इन मार्गों पर अधिक बसों का संचालन किया जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल बताते है कि महाकुंभ मेले में बसों के जाने से कुछ मार्गों पर परेशानी खड़ी होगी। प्रदेश वाले मार्गों को अनुबंधित बसों से कवर कर लिया जाएगा। दिल्ली व नोएडा के लिए बी-6 बसों का संचालन किया जाता है। अभी यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से अधिक असर नहीं दिख रहा है।


 
विज्ञापन

मेले के लिए 30 से 40 बसें लगाई
आईएसबीटी से महाकुंभ मेले के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। प्रतिदिन 30 से 40 बसें श्रद्धालुओं को लेकर मेला जा रही हैं हालांकि सवारी कम संख्या में मिल रही है। एक बस में 15 से 20 श्रद्धालु ही जा रहे है। परिवहन निगम की तरफ से हर घंटे में एक बस भेजे जाने की व्यवस्था की गई है।

 

अच्छा व्यवहार करने की दी ट्रेनिंग
क्षेत्रीय प्रबंधक ने आईएसबीटी के स्टाफ को महाकुंभ मेले के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करने की बृहस्पतिवार को ट्रेनिंग दी। उन्होंने बताया कि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो। उनको हर प्रकार की जानकारी प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed