फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passenger travelling in train dies

UP: ट्रेन में सफर कर रहे व्यक्ति की बिगड़ी तबीयत, बेटे के सामने हुई यात्री की माैत; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 09 Jun 2026 10:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 09 Jun 2026 10:23 PM IST
सार

यात्रा के दौरान अचानक देवी प्रसाद शर्मा की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। स्थिति गंभीर होने पर उनके पुत्र ने रेलवे हेल्पलाइन पर संपर्क कर तत्काल चिकित्सीय सहायता की मांग की। चिकित्सकों ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Passenger travelling in train dies
ट्रेन। - फोटो : Archive

विस्तार

बोरीवली (मुंबई) से गोरखपुर जा रही अवध एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री की रास्ते में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि देवी प्रसाद शर्मा अवध एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-2 में यात्रा कर रहे थे। उनकी सीट संख्या 25 थी, जबकि उनके पुत्र विजय शर्मा सीट संख्या 26 पर उनके साथ सफर कर रहे थे। वे बोरीवली से गोरखपुर जा रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक देवी प्रसाद शर्मा की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। स्थिति गंभीर होने पर उनके पुत्र ने रेलवे हेल्पलाइन पर संपर्क कर तत्काल चिकित्सीय सहायता की मांग की।
विज्ञापन


शाम करीब 6.30 बजे जब अवध एक्सप्रेस आगरा के ईदगाह स्टेशन पहुंची तो रेलवे की ओर से डिप्टी एसएस तथा रेलवे चिकित्सक डॉ. शेर सिंह मीणा ने यात्री का परीक्षण किया। जांच के बाद चिकित्सक ने देवी प्रसाद शर्मा को मृत घोषित कर दिया। रेलवे अधिकारियों ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को जीआरपी  के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed