{"_id":"5f547eff8ebc3e54b86e4683","slug":"passenger-trains-will-run-from-agra-division-from-september-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 सितंबर से आगरा मंडल से चलेंगी 12 यात्री ट्रेनें, यहां देखें गाड़ियों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 सितंबर से आगरा मंडल से चलेंगी 12 यात्री ट्रेनें, यहां देखें गाड़ियों के नाम
Sun, 06 Sep 2020 11:47 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:47 AM IST
सार
- रेलवे 12 सितंबर से 80 यात्री ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। इससे यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। इनमें आगरा मंडल से होकर गुजरने वाली 12 यात्री ट्रेनें शामिल हैं। इनमें चार ट्रेनें मथुरा जंक्शन से संचालित होंगी।
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में (गाड़ी नंबर 01841 व 42 ) खजुराहो-आगरा-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, चेन्नई -दिल्ली एक्सप्रेस, दिल्ली से बंगलुरु के लिए कर्नाटक एक्सप्रेस, प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस, मथुरा जंक्शन से कोटा-देहरादून और इंदौर दिल्ली वाया कोटा चलने वाली स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। स्पेशल ट्रेनें भी पूर्व की भांति संचालित होती रहेंगी।
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेनों को मेल के रूप चलाएं
रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा, रिंकू अग्रवाल, सतीश अग्रवाल का कहना है कि रेलवे को पैसेंजर ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाना चाहिए। सदस्यों ने कहा कि मथुरा, ग्वालियर, भरतपुर, दिल्ली जैसे शहरों के लिए पैसेंजर ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस के रूप में चलाने और किराया पैसेंजर की तरह रखने से यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मथुरा से परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन
छह सितंबर को मथुरा से हजरत निजामुद्दीन तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन मथुरा से सुबह पांच बजे चलकर सुबह सात बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। रात्रि नौ बजे हजरत निजामुद्दीन से चलकर यह गाड़ी 11.15 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।