फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passenger running to catch train suffers heart attack, stops breathing

Agra News: ट्रेन पकड़ने दौड़े यात्री को पड़ा दिल का दौरा, थमी सांसें

Wed, 17 Jan 2024 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Passenger running to catch train suffers heart attack, stops breathing
टूंडला (फिरोजाबाद)। कड़ाके की सर्दी के बीच चल पड़ी ट्रेन को पकड़ने दौड़ रहे रेलयात्री की अचानक सांसे थम गईं। मौके पर पहुंची जीआरपी ने मृतक रेलयात्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। मृतक चूड़ी व्यवसाई था, जो फिरोजाबाद से चूड़ियां लेकर साथियों संग अलीगढ़ जा रहा था। अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस अंतर्गत जमालपुर निवासी 60 वर्षीय शहजाद खां अलीगढ़ में चूड़ी बेचने का काम करते थे। अलीगढ़ से वह सोमवार सुबह अपने साथी टिंकू व अन्य के साथ फिरोजाबाद चूड़ी खरीदने के लिए गए थे। फिरोजाबाद से चूड़ियां खरीदने के बाद शाम साढ़े चार बजे टूंडला स्टेशन पहुंचे थे। प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन में चूड़ियां लेकर आगे चल रहा टिंकू बैठ गया तथा वह पीछे रह गए। इस बीच ट्रेन चल पड़ी। उन्होंने ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी। दौड़ते हुए शहजाद खां प्लेटफार्म पर ही गिर गए और उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर जीआरपी पहुंच गई। इसी बीच ट्रेन में बैठकर जा चुके साथी टिंकू ने शहजाद को फोन लगाया। तब जीआरपी प्रभारी अरविंद कुमार ने उनकी मौत की जानकारी दी। तब साथी बरहन रेलवे स्टेशन पर उतर गए और टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंचे। जीआरपी ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जीआरपी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि रेलयात्री शहजाद की भागते समय दिल का दौरा पड़ने मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed