फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passenger missed train due to monkeys at Agra Cantt railway station

Agra: ये बंदर मानते ही नहीं, कैंट स्टेशन के पुल पर किया कब्जा, छूट गई ट्रेन

Thu, 13 Oct 2022 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Oct 2022 09:30 AM IST
सार

गतिमान एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी। यात्री ट्रेन की ओर तेजी से बढ़ रहा था, तभी बंदरों ने रास्ता रोक लिया। बंदरों ने हमला कर दिया, जिससे बचने के चक्कर में ट्रेन भी छूट गई। 
 

विज्ञापन
Passenger missed train due to monkeys at Agra Cantt railway station
आगरा कैंट स्टेशन पर बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बंदरों के आतंक से यात्री परेशान हैं। बुधवार की शाम को पुल पर बंदरों के झुंड ने यात्रियों पर हमला कर दिया। गतिमान एक्सप्रेस से दिल्ली जाने को निकले थे। देरी होने के कारण उनकी ट्रेन भी छूट गई। 

विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों पर बंदरों की समस्या से यात्री परेशान हैं। अभी तक बंदरों की समस्या आगरा फोर्ट व राजा की मंडी स्टेशनों पर ज्यादा थी, लेकिन अब आगरा कैंट स्टेशन पर भी बंदरों के झुंड रहने लगे हैं। बुधवार की शाम को झांसी से दिल्ली जा रही गतिमान में सफर करने के लिए शाहगंज के विकास बच्चों के साथ थे। लिफ्ट खराब पड़ी थी। ऐसे में वह प्लेटफार्म नंबर दो पर जाने के लिए पुल पर चढ़े। पुल के मध्य में आठ दस बंदर बैठे थे। 

विज्ञापन

बंदरों ने दौड़ाया 

उन्होंने बंदरों को भगाने का प्रयास किया तो बंदरों ने उन्हें दौड़ा लिया। विकास ने बताया कि इसी बीच गतिमान एक्सप्रेस का समय हो गया। वह प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे तब तक गतिमान प्लेटफार्म छोड़ चुकी थी। इस तरह बंदरों के कारण उनकी ट्रेन छूट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताजगंज के व्यापारियों के पास सिर्फ 17 अक्तूबर तक का समय, दीपावली के लिए ADA ने नहीं दी सहूलियत

ओएचई ट्रिप कर देते हैं बंदर

आगरा रेल मंडल में बंदर अक्सर ओएचई को ट्रिप कर देते हैं। बंदरों से रेल यातायात को सुरक्षित करने के लिए रेलवे ने बंदरों की रोकथाम के लिए नई डिवाइस ओवर हेड इलेक्ट्रिक पर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगरा रेल मंडल की डीसीएम प्रशस्ति ने बताया कि ओएचई को ट्रिपिंग से रोकने को कवायद की जा रही है। इसमें दिसंबर तक का समय लग सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed