{"_id":"5b891ee742c792465704293a","slug":"parked-bike-on-the-road-fight-between-the-two-sides","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बाइक खड़ी करने पर दो पक्ष भिड़े, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बाइक खड़ी करने पर दो पक्ष भिड़े, पथराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 01 Sep 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
पथराव के बाद घटना स्थल पर मौजूद पुलिस बल।
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज में तांगा स्टैंड पर एक गली में रास्ते में मोटर साइकिल खड़ी करने के विवाद में दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद पथराव हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस आ गई, लेकिन पथराव करने वाले भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
घटना रात की है। तांगा स्टैंड के पास एक गली से निकलकर लोग तुलसी चबूतरा की ओर जाते हैं। गुरुवार को एक युवक गली में आया। वह बाइक खड़ी करके बैठ गया। तभी मोहल्ले का युवक आया। उसने बाइक खड़ी करने का कारण पूछा।
विज्ञापन
इस पर युवक ने कहा कि उसका साथी दुकान से सामान खरीद रहा है। दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आ गए। उनमें मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। तांगा स्टैंड पर पथराव से अफरातफरी मच गई। बाजार भी बंद हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर थाना ताजगंज की पुलिस पहुंची। पुलिस को आता देख उपद्रवी भाग खड़े हुए। घटना से क्षेत्र में तनाव है। सीओ सदर उदयराज सिंह का कहना कि पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया जाएगा।