फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Parents fervent on fees increase

फीस वृद्धि पर भड़के अभिभावक

Wed, 19 Apr 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 19 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Parents fervent on fees increase
एडीएम सिटी ने फीस वृद्धि वापसी पर विचार को दी सात दिन की मोहलत - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास सेक्टर सात स्थित शिवालिक क्रैंब्रिज कालेज में फीस वृद्धि का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कई बार कालेज पर प्रदर्शन के बाद भी फीस वृद्धि वापस न लेने पर अभिभावक मंगलवार को एडीएम सिटी धर्मेंद्र सिंह के कार्यालय पहुंचे। एडीएम सिटी ने कालेज प्रबंधन और अभिभावकों के बीच बैठक कराई। इसमें उन्होंने कालेज प्रबंधन को फीस वृद्धि वापसी पर विचार करने के लिए सात दिन की मोहलत दी है।
विज्ञापन

अभिभावकों का आरोप था कि कालेज प्रबंधन ने पिछले साल की अपेक्षा इस साल कई मदों में फीस बढ़ा दी है। इससे अभिभावकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। कई अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर छात्र-छात्राओं के उत्पीड़न की भी शिकायत की। इस पर एडीएम सिटी ने बैठक में मौजूद कालेज प्रबंधन से जुड़े लोगाें को सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए सात दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

इधर, एडीएम सिटी ने मंगलवार को मॉल रोड सेंट एंथनीज स्कूल प्रबंधन को भी नोटिस जारी किया है। उन्हें स्कूल के सामने जाम न लगने देने की हिदायत दी गई है। एडीएम सिटी का कहना है कि मॉल रोड वीआईपी रोड है। ऐसे में यहां छुट्टी के समय काफी जाम की स्थिति रहती है। दूसरी रोड भी लगभग ऐसी ही स्थिति रहती है। स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी गई कि यदि जाम लगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवांस लैब की मासिक फीस जोड़ी गई है। मूल फीस में सिर्फ सौ रुपये की वृद्धि की गई है। अभिभावकों को कोई उकसा रहा है।
- फारुख खान, प्रधानाचार्य, शिवालिक क्रैंब्रिज कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed