फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   parents accused her husband and sister-in-law of murder After dead body of married woman was found in Agra

Agra: गले में दुपट्टे से लगा था फंदा, फर्श पर पड़ी थी लाश, मायकेवाले बोले- पति व ननद ने कर दी हत्या

Wed, 13 Dec 2023 12:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Dec 2023 12:44 PM IST
सार

आगरा में विवाहिता के गले में दुपट्टे से फंदा लगा था और फर्श पर लाश पड़ी थी। मौके पर पहुंचे मायकेवालों ने कहा कि पति व ननद ने हत्या की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
parents accused her husband and sister-in-law of murder After dead body of married woman was found in Agra
आशा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-3 में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फर्श पर मिला। गले में दुपट्टे से फंदा लगा था। मृतका के परिजन ने पति व ननद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पति का जूते का व्यापार मंदा चल रहा था। वह मायके से पैसा लाने का दबाव बना रहा था। इसे लेकर कलह हो रही थी।

विज्ञापन


बल्केश्वर निवासी लवकुमार ने बताया कि उनकी बहन आशा उर्फ निशा (42) की शादी 17 साल पहले आवास विकास सेक्टर-3 निवासी जितेंद्र कर्दम के साथ हुई थी। जितेंद्र जूता कारखाना संचालक है। कोविड के बाद जूते के काम में मंदी आ गई। जितेंद्र आशा पर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर बहन के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब 12 बजे उसने बहन के ससुराल जाकर जितेंद्र को समझाया भी था। घर खर्च के लिए भी 10 हजार रुपये देकर आया था। उसके दूसरे दिन आशा को मायके में अपनी भतीजी की शादी में भी जाना था, मगर उससे पहले आशा की मौत की खबर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की मौत से उसके चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जगदीशपुरा थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि पति व ननद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed