कोरोना महामारी: 11 जिलों में कोरोना संक्रमण फैलाने पर सील हुआ था अस्पताल, डीएम ने दर्ज कराया था मुकदमा
पहली लहर में 26 मार्च से 6 अप्रैल तक श्रीपारस अस्पताल में 96 मरीज भर्ती थे। जिनमें 16 संक्रमित निकले। संक्रमितों की सूचना प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई। हॉस्पिटल शहर का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट साबित हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में कोरोना ने जब दस्तक दी तब श्री पारस अस्पताल ने 11 जिलों में संक्रमण फैलाया था। अस्पताल को सील किया गया। डॉ. अरिन्जय जैन व प्रबंधक के खिलाफ जिला प्रशासन ने महामारी फैलाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पहली लहर में इतनी लापरवाही सामने आने के बाद दूसरी लहर में फिर जिला प्रशासन ने अस्पताल को कोविड सूची में शामिल कर लिया।
पहली लहर में 26 मार्च से 6 अप्रैल तक श्री पारस अस्पताल में 96 मरीज भर्ती थे। जिनमें 16 संक्रमित निकले। संक्रमितों की सूचना प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई। अस्पताल शहर का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट साबित हुआ।
यहां से जिन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया उनसे संक्रमण फैलन की आशंका पर एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने 11 अप्रैल को 11 जिलों के डीएम को पत्र लिखा। जिसमें उनसे अपने जिलों के मरीजों की जांच कराने का अनुरोध किया। तब आगरा में संक्रमण की शुरुआत थी। जिसमें श्री पारस सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरा था। करीब दस महीने तक श्री पारस के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में कोई दंडात्मक कार्रवाई पुलिस व प्रशासन ने नहीं की। बाद में अस्पताल को चोरी-छिपे क्लीन चिट मिल गई। इसके पीछे शहर के एक जनप्रतिनिधि का हाथ माना जा रहा है। अस्पताल संचालक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार है।
श्री पारस अस्पताल में सीएमओ ऑफिस में तैनात एक बाबू की पैथोलॉजी भी चल रही है। इसका उद्घाटन एक जनप्रतिनिधि ने किया था। इस मामले की जांच सीएमओ कराने की कह रहे है। स्वास्थ्य विभाग के यहां पर वर्ष 2015 में यह अस्पताल पंजीकृत हुआ था। उस वक्त 100 बेड की मान्यता थी।
सीएमओ बोले- इसकी भी कराता हूं जांच
अभी इसमें कितने बेड स्वीकृत हैं, इसकी सीएमओ ने पंजीकरण सेल प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है। इस अस्पताल में सीएमओ कार्यालय पर तैनात एक बाबू की पैथोलॉजी भी चल रही है। इसको उसका बेटा संचालित कर रहा है। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि ऐसी जानकारी मिली है। इस मामले की भी जांच कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें: आगरा श्री पारस अस्पताल: स्टाफ ने शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ता पीटे, जिलाध्यक्ष सहित पांच घायल
आगरा: श्री पारस अस्पताल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लगाईं ये धाराएं