{"_id":"694b09afcb80ef47e700ffac","slug":"paradise-r-became-the-winner-after-defeating-the-japanese-boxer-agra-news-c-365-1-sagr1044-105812-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जापानी बॉक्सर को हराकर पैराडाइज आर बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जापानी बॉक्सर को हराकर पैराडाइज आर बने विजेता
विज्ञापन
भारतीय मुक्केबाज़ पैराडाइज आर
आगरा। सीएस मीना मेमोरियल कप इंटरनेशनल प्रोफेशनल बॉक्सिंग में भारतीय मुक्केबाज़ पैराडाइज आर ने जापान के तोशीका इरा को रोमांचक संघर्ष में पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
यह मुकाबला माही इंटरनेशनल स्कूल तेहरा में आयोजित किया गया, जहां भारत और जापान के मुक्केबाज़ों ने दमखम, तकनीक और जज़्बे का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुकाबला शुरू होते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और हर राउंड के साथ रोमांच चरम पर पहुंचता गया। मैच के बाद विजेता भारतीय मुक्केबाज़ को अंतरराष्ट्रीय चैंपियन की बेल्ट, जबकि जापान के तोशीका इरा को अंतराष्ट्रीय उपविजेता की ट्रॉफी प्रदान की गई। यह सम्मान त्रिवेंद्र गोयल द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में संजय गौतम, ललित शर्मा, ब्रजेश मीणा, सोनपाल, राधेश्याम, डॉ. सुनील फौजदार, डॉ. सुनील यादव, संतोष चक, कपिल सिंघल आदि मौजूद रहे।