फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panic spread due to arrival of giant crocodile in Kali river in etah

Etah: काली नदी में विशालकाय मगरमच्छ आने से फैली दहशत, युवक को निवाला बना चुका है खूंखार

Thu, 02 Mar 2023 05:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Mar 2023 05:22 PM IST
सार

काली नदी में मगरमच्छ दिखने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। डीएफओ का कहना है कि कि नदी से मगरमच्छ पकड़ने का कोई प्रावधान नहीं है। नदी किनारे न जाएं।
 

विज्ञापन
Panic spread due to arrival of giant crocodile in Kali river in etah
मगरमच्छ (फाइल फोटो) - फोटो : Wildlife SOS

विस्तार

एटा के विकासखंड शीतलपुर के गांव ओनघाट के पास काली नदी में बृहस्पतिवार को गांव के लोगों को एक बार फिर मगरमच्छ दिखाई देने से दहशत फैल गई। खूंखार मगरमच्छ 19 जुलाई को एक युवक को अपना निवाला बना चुका है। फिर से नदी में इसकी आवक से गांव के लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन



ओनघाट गांव के पास नदी में बृहस्पतिवार को एक मगरमच्छ गांव के लोगों को तैरता हुआ दिखा। गांव वालों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव के राजू, भूरे, प्रेमपाल, कुलदीप, अवनीश आदि का कहना है कि इस नदी में अक्सर मगरमच्छ दिखाई देते हैं। जो नदी किनारे जाने वाले लोग व पशुओं पर हमला कर देते हैं।
विज्ञापन


बता दें पिछले साल 19 जुलाई को सौरभ (18) को मगरमच्छ पकड़कर नदी में खींच ले गया था। सौरभ नदी के किनारे बकरियां चराने के लिए गया था। कुछ देर बाद मगरमच्छ दूसरी ओर चला गया, लेकिन तब तक सौरभ की जान जा चुकी थी। डीएफओ सौरिष सहाय ने बताया कि नदी से मगरमच्छ पकड़ने का कोई प्रावधान नहीं है। गांव के लोगों से अपील है कि नदी किनारे न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed