{"_id":"6212223254aa6a7f3d72e7e6","slug":"panic-in-villagers-after-leopard-spotted-in-barsana-area-of-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बरसाना क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने से दहशत में ग्रामीण, वन विभाग की टीम तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बरसाना क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने से दहशत में ग्रामीण, वन विभाग की टीम तलाश में जुटी
Sun, 20 Feb 2022 04:42 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 20 Feb 2022 04:42 PM IST
सार
बरसाना क्षेत्र के सीह गांव में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत है। जंगल में घूमते तेंदुए का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस और वन विभाग की टीमें तेंदुएं की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
तेंदुए के पैरों के निशानों के साक्ष्य जुटाती वन विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले के के बरसाना क्षेत्र के सीह गांव में शनिवार को तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत फैल गई। जंगल में घूमते तेंदुए का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। अमर उजाला ने इस खबर को प्राकशित किया तो वन विभाग की नींद टूट गई।
विज्ञापन
रात में गश्त के बाद रविवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी प्रभाकांत पांडे, वन क्षेत्राधिकारी ब्रजेश परमार आदि आगरा की वन जीव स्पेशलिस्ट टीम के साथ सीह पहुंचे। जगंल में कॉम्बिंग कर तेंदुआ के पैरों के निशानों से साक्ष्य जुटाकर कर जांच को भेजे। वनकर्मियों की टीम उसकी तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
शनिवार को सीह गांव के जंगल में ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। तेंदुआ की आहट से लोग घरों में दुबक गए। इसकी सूचना वन विभाग और थाना पुलिस को दी थी। रात में पुलिस और वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार गांव पहुंचे। जंगल में गश्त कर काफी तलाश की थी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
वन्य अधिकारियों ने की जांच
अमर उजाला में खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। रविवार को वन विभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी प्रभाकांत पांडे, वन क्षेत्राधिकारी गोवर्धन, मथुरा, कोसी, वन्यजीव विशेषज्ञ (वाइल्ड लाइफ) टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जंगल में कॉम्बिंग कर तेंदुआ के पैरों के निशानों से उसकी तलाश की।वन क्षेत्राधिकारी गोवर्धन मनोज कुमार ने बताया कि गांव सीह में तेंदुआ की जानकारी मिलने पर टीम कॉम्बिंग कर रही है। आगरा से वन जीवों के एक्सपर्ट बुलाकर उसके पैरों के चिन्ह जांच को भेजे हैं। जाल, पिंचड़ा आदि उपकरण भी मौके पर मंगा लिए हैं। वन दरोगा आशीष कुमार ने बताया कि जंगल में लगातार गश्त की जा रही है।