{"_id":"5deba6a88ebc3e1c013a3894","slug":"panic-in-passengers-after-sparked-in-taj-express-near-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताज एक्सप्रेस में उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप, चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज एक्सप्रेस में उठा धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप, चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन
Sun, 08 Dec 2019 10:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Dec 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
ताज एक्सप्रेस से निकलता धुआं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलकर आगरा होते हुए झांसी आने वाली ताज एक्सप्रेस के डी टू कोच के पहियों में शनिवार की सुबह धुआं उठने पर हड़कंप मच गया। पहियों के ब्रेक जाम होने से धुआं उठ रहा था।
यात्रियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। घटना के कारण ट्रेन भांडई स्टेशन के नजदीक 40 मिनट खड़ी रही। पहियों की तकनीकी खराबी को ठीक किया गया। घटना के कारण ट्रेन ढाई घंटे देरी से ताज एक्सप्रेस झांसी पहुंची।
शनिवार की सुबह निजामुद्दीन से चलकर झांसी आने वाली ताज एक्सप्रेस आगरा से ग्वालियर की तरफ बढ़ रही थी, तभी डी टू कोच के पहियों से धुआं निकलने लगा। धुआं उठते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया।

यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन
यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया। वहीं, दूसरे कोचों में आग लगने की सूचना दौड़ने पर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। गार्ड-ड्राइवर ने पहियों की स्थिति देखने के बाद ट्रेन को धीमी गति से आगे बढ़ाना शुरू किया।
इससे पहले ट्रेन 40 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। बाद में ट्रेन को जाजौ मनिया के बीच रोककर तकनीकी कर्मचारियों ने पहियों के ब्रेक रिलीज (ब्रेक के जाम होने की स्थिति को ठीक करना) किए।
बाद में ट्रेन अपनी गति से आगे बढ़ सकी। घटना के कारण ट्रेन झांसी अपने निर्धारित समय दोपहर दो बजे की जगह शाम साढ़े चार बजे पहुंची। इससे यात्री बेहद परेशान रहे। वहीं, झांसी से वापसी में भी यह ट्रेन दो घंटे देरी से रवाना हो सकी।
ये ट्रेनें आईं लेट
शनिवार को तकनीकी कारणों के चलते 22868 हमसफर एक्सप्रेस दो घंटे, 12177 चंबल एक्सप्रेस दो घंटे, 19666 उदयपुर खजुराहो एक्सप्रेस एक घंटे, 01709 जबलपुर अटारी एक्सप्रेस तीन घंटे व 12591 गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई। इससे यात्री परेशान रहे।