{"_id":"5e5292c88ebc3ef3aa2637dc","slug":"panda-fair-kosi-news-agr4308703197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडा मेले पर प्रहलाद कुंड की होगी बैरीकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडा मेले पर प्रहलाद कुंड की होगी बैरीकेडिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। फालैन में पंडा मेले को लेकर एसडीएम ने गांव पहुंचकर मेला स्थल का जायजा लिया। उन्होंने प्रहलाद कुंड की बैरीकेडिंग करने के निर्देश दिए। वहीं साफ सफाई को लेकर ग्राम प्रधान से मंत्रणा की और लोगों से सुझाव भी लिए।
एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने गांव फालैन में नौ मार्च को लगने वाले पंडा मेले की व्यवस्थाएं परखीं। गांव पहुंचकर व्यवस्थाओं के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने गांव में साफ सफाई की व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछताछ की। इसको लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुगन चौधरी को दिशा निर्देश दिए। वहीं मेले से पूर्व ही तालाब की बैरीकेडिंग कराए जाने का खाका भी खींचा।
कहा कि मेला स्थल की ओर तालाब के किनारे मजबूत बैरीकेडिंग कराएं। ताकि कोई भी श्रद्धालु इस ओर न आ सके। वहीं मेला स्थल पर अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए ग्रामीणों से कहा। वहीं मेले के दौरान रोशनी की भी व्यवस्था कराए जाने के लिए कहा है। ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न उठानी पड़े। एसडीएम ने आसपास की इमारतों को भी जायजा लिया। कहा कि किसी भी कमजोर इमारत पर भीड़ को न बैठने दें। ताकि कोई हादसा न हो सके। हालांकि आसपास की सभी इमारतों को उन्होंने सही पाया।