फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panches left accused 10 shoes after Molestation with woman Agra

पंचों का तुगलकी फरमान, महिला से छेड़छाड़ पर आरोपियों को 10 जूते मारकर छोड़ा

Thu, 26 Dec 2019 10:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 26 Dec 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Panches left accused 10 shoes after Molestation with woman Agra
सांकेतिक तस्वीर
खंदौली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ घर में घुसकर हुई छेड़छाड़ की घटना पर पुलिस ने तहरीर मिलने पर भी कार्रवाई नहीं की। मामला पंचायत में पहुंचा तो पंचों ने आरोपी को दस जूते मारे जाने की सजा सुनाई। 20 हजार का हर्जाना भी लगाया। उसके परिजनों ने रकम दे भी दी और आरोपी को गांव से बाहर भेज दिया।
विज्ञापन


मामला 18 दिसंबर की शाम का है। तीस वर्षीय महिला का आरोप है कि वह घर पर अकेली थी। पति मजदूरी करने आगरा गए थे। तभी पड़ोसी युवक घर में आ गया। उसे अकेली देख छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करते हुए मौके से भाग गया।
विज्ञापन


पति के आने पर महिला उसे लेकर आरोपी के घर गए। वहां आरोपी और उसके परिजनों ने उसे और पति को पीटा गया। अगले दिन खंदौली थाना में तहरीर दी। पुलिस गांव में आई लेकिन कार्रवाई केबगैर लौट गई। महिला का आरोप है कि इसका फायदा उठाकर आरोपी पक्ष ने पंचायत बुला ली। इसमें 80 लोग मौजूद रहे। आरोपी युवक को सजा का फरमान सुनाया गया। पंचों ने कहा कि पांच जूते पति और पांच जूते पीड़िता मारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का कहना है कि महिला के साथ छेड़छाड़ हुई थी। पुलिस कार्रवाई करने की बजाय लोगों ने गांव में पंचायत बुलाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है। प्रधान का कहना है कि उन्हें भी पंचायत में बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने जाने से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि थाना पर तहरीर नहीं आई।

पीड़िता बोली, मेरी आवाज को दबाया जा रहा है
पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी आवाज को दबाया जा रहा है। पंचों ने पुलिस कार्रवाई से आरोपी को बचाने के लिए उसके परिवार से उसे 20 हजार रुपये दिलवा दिए। जब उसे जूते मारने का नंबर आया तो उसे गांव से भगा दिया गया। भले ही उसके परिवार के लोग इस पंचायती फरमान को मानने के लिए राजी हो गए हों लेकिन वह इस फैसले को नहीं मानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed