{"_id":"69fbab5377146b026503f926","slug":"panchayat-secretary-suspended-for-demanding-bribe-in-the-name-of-pm-housing-scheme-agra-news-c-364-1-ag11010-128609-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पीएम आवास के नाम पर घूस मांगने के आरोप में पंचायत सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पीएम आवास के नाम पर घूस मांगने के आरोप में पंचायत सचिव निलंबित
विज्ञापन
आगरा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए किस्त दिलाने के नाम पर घूस मांगने के आरोप में सैंया ब्लॉक की थपेड़ा ग्राम पंचायत सचिव शंकर लाल को जिला विकास अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। सचिव शंकर लाल का ऑडियो वायरल होने के बाद जांच में पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई है।
ब्लॉक सैंया की ग्राम पंचायत थपैड़ा में तैनात सचिव शंकरलाल पर आरोप था कि उन्होंने पीएम आवास योजना के लाभार्थी से दूसरी किस्त जारी कराने के नाम पर दलाल के जरिए 15 हजार रुपये घूस मांगी। इसका ऑडियो वायरल हो गया। ग्राम प्रधान यादम सिंह कुशवाह ने भी इस प्रकरण में 22 अप्रैल को मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि शंकरलाल कभी ग्राम पंचायत नहीं आते हैं। ग्रामीणों को जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर आदि के लिए विकास खंड जाना पड़ता है। वहां सचिव उनसे सेवाओं के नाम पर अवैध वसूली करते हैं।
प्रधान ने सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए ऑडियो साक्ष्य प्रस्तुत किए। सचिव पर ग्राम पंचायत के कार्यों का भुगतान परिचित फर्मों को करने और कार्यों के भुगतान से पहले 30 प्रतिशत कमीशन मांगने के भी आरोप हैं। ग्राम विकास अधिकारी रेणु कुमारी ने आरोपों की जांच कराई। प्रथम दृष्टया आरोप सही मिले। बीडीओ ने आरोप पत्र दाखिल किया है, जिसके बाद सचिव शंकरलाल को निलंबित कर दिया गया है।