फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat held in the case of death of head of Dhorasi

Agra News: धोरासी के प्रधान की मौत के मामले में हुई पंचायत

Fri, 31 Jan 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 31 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Panchayat held in the case of death of head of Dhorasi
धोरासी गांव में प्रधान महेंश चंद्र शाक्य की मौत के मामले में पंचायत में नारेबाजी करते शाक्य समा - फोटो : धोरासी गांव में प्रधान महेंश चंद्र शाक्य की मौत के मामले में पंचायत में नारेबाजी करते शाक्य समाज के लोग। स्रोतः स्वयं।
मैनपुरी। घिरोर थाना धोरासी गांव के प्रधान महेश चंद्र शाक्य की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में शुक्रवार को गांव में शाक्य समाज के लोगों ने पंचायत की। कहा, प्रधान की हत्या हुई है। पुलिस इसका मुकदमा दर्ज कर जांच करे।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिकारियों से भी वार्ता की जाएगी। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजू यादव भी इस पंचायत में पहुंचे। कहा कि 28 जनवरी को लोहाव तिराहे पर उनकी मौत हुई थी। पुलिस एक्सीडेंट बता रही है। मगर, मृतक की स्थिति देखने पर पता चला कि उनकी हत्या की गई है। पंचायत में डाल सिंह शाक्य, मलखान सिंह शाक्य, राजवीर शाक्य, संतोष शाक्य, राजकुमार शाक्य, अनोखीलाल शाक्य, दिनेश शाक्य, देवेंद्र शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed