फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat election: by-election for Kiravali Nagar Panchayat president on 4 May in agra

पंचायत उपचुनाव: आगरा में चार मई को होगा किरावली नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान

Wed, 31 Mar 2021 09:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 31 Mar 2021 09:36 AM IST
सार

  • जिला प्रशासन ने जारी किया निर्वाचन कार्यक्रम 
  • 31 मार्च से 6 अप्रैल तक होंगे नामांकन, 7 मई को मतगणना

विज्ञापन
Panchayat election: by-election for Kiravali Nagar Panchayat president on 4 May in agra
पंचायत उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के किरावली नगर पंचायत अध्यक्ष की रिक्त सीट पर चार मई को उपचुनाव होगा। सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया। 31 मार्च से 6 अप्रैल तक उम्मीदवारों के नामांकन होंगे। 7 मई को मतगणना होगी। 
विज्ञापन


नवंबर 2020 में किरावली नगर पंचायत अध्यक्ष शिवरानी पत्नी जगदीश सिंह का बीमारी से निधन हो गया था। चार महीने से अध्यक्ष पद रिक्त था। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने रिक्त सीट पर उपचुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। 
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित है। यहां 2017 में चुनाव में शिवरानी अध्यक्ष बनी थी, जिनका कार्यकाल 2022 में पूर्ण होना था। परंतु कार्यकाल पूर्ण होने से पहले ही उनका आकस्मिक निधन होने से सीट रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा चुनाव कार्यक्रम
- 31 मार्च से 1 अप्रैल और 3 से 6 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन दाखिल होंगे। (सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक)
- 7 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। (सुबह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक )
- 9 अप्रैल को उम्मीदवारों की नाम वापसी। (सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक)
- 10 अप्रैल को चुनाव चिह्नों का आवंटन। (सुबह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक)
- 4 मई को मतदान (सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक)
- 7 मई को मतगणना (सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक)

किरावली तहसील में होंगे नामांकन
नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव के लिए नामांकन किरावली तहसील में होंगे। यहीं नामांकन पत्रों की बिक्री, जांच व अन्य प्रक्रिया एसडीएम व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत द्वारा संपन्न कराई जाएगी। 

20 हजार मतदाता, 21 मतदेय स्थल
किरावली नगर पंचायत में जनगणना 2011 के मुताबिक 23 हजार आबादी है। जिनमें 12634 महिलाएं व 11154 पुरुष हैं। नगर पंचायत में 15 वार्ड हैं। यहां अध्यक्ष पद का सीधा चुनाव होगा। इसमें 20 हजार मतदाता हैं। 21 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed