मां का लाल: मतदाता सूची में कटा मम्मी का नाम, मोबाइल टावर पर चढ़ा बेटा, पुलिस ने की कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के करहल क्षेत्र में बुधवार को एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। मतदाता सूची में मां का वोट न होने से क्षुब्ध युवक बुधवार की सुबह बुझिया पुुल के पास लगे मोबाइल टावर चढ़ गया। उसने कूदकर जान देने की धमकी दी। इससे खलबली मच गई। कुछ ही देर में नायब तहसीलदार, सीओ व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक युवक को नीचे उतरने के समझाया। करीब तीन घंटा बाद वह नीचे उतरा।
थाना क्षेत्र के गांव नगला कोतपुरा निवासी अजय सिंह उर्फ आदर्श सुबह करीब नौ बजे बुझिया पुल के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जानकारी होते ही सीओ अशोक कुमार, नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक से नीचे उतरने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। वजह पूछने पर बताया कि उरथान ग्राम पंचायत से उसके पिता रनवीर सिंह प्रधान रह चुके हैं।
कोरोना वायरस: फिरोजाबाद में 43 नए कोरोना संक्रमित और मिले, जिला जेल में 16 बंदी पॉजिटिव
इस बार महिला सीट आरक्षित हो जाने से वह मां शांति देवी को प्रत्याशी बनाना चाह रहा था, लेकिन मतदाता सूची में उसकी मां का नाम काट दिया गया। काफी प्रयास किए, लेकिन वोट नहीं बन सका। इसी बात से क्षुब्ध होकर वह टावर पर जान देने के लिए चढ़ा है। अधिकारी उसे नीचे उतरकर बात करने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। अधिकारियों की ओर से मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद करीब 12 बजे वह नीचे उतरा।
पुलिस ने की शांतिभंग की कार्रवाई
मोबाइल टावर पर चढ़े युवक ने अधिकारियों को भी काफी परेशान किया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रही। युवक के टावर से उतरते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और थाने ले जाकर उसके खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की।
मां-बाप लड़ चुके हैं चुनाव
युवक के पिता रनवीर सिंह का कहना है कि वह ग्राम पंचायत उरथान से दो बार प्रधान रह चुके हैं। 2005 में उनकी पत्नी भी प्रधानी का चुनाव लड़ चुकी हैं, हालांकि वह हार गईं थी। इस बार पत्नी ने फिर तैयारी की थी, लेकिन विरोधियों ने उनका नाम मतदाता सूची से कटवा दिया। एसडीएम करहल ने नाम सूची में शामिल करने का आश्वासन दिया, लेकिन शामिल नहीं किया।
युवक के पिता ग्राम पंचायत ग्वारी से प्रधान रहे हैं। इस ग्राम पंचायत में उनके पूरे परिवार के वोट हैं। वह दूसरी जगह वोट बनवाना चाहते थे, जिसमें सफल नहीं हुए हैं। -रतन कुमार वर्मा, एसडीएम करहल।
मां का वोट कट जाने के कारण युवक टावर पर चढ़ गया था। उसके खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है। -अशोक कुमार, सीओ करहल