फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panchayat chunav

47.96 लाख मतपत्र लेकर दिल्ली से लौटी टीम

Mon, 21 Dec 2020 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
मैनपुरी। चार दिन पहले दिल्ली गई टीम रविवार देर रात त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 47.96 लाख मतपत्र लेकर लौटी। इन्हें कड़ी सुरक्षा में तहसील स्थित डबल लॉक में रखवाया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश भर में पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी के चलते आंशिक परिसीमन कार्य जिले में चल रहा है। वहीं दूसरी और पंचायत चुनाव कार्यालय ने मतपत्र लाने के लिए डिप्टी कलेक्टर के नेतृत्व में 20 सदस्यीय टीम दिल्ली भेजी थी। 17 दिसंबर को गई टीम दो दिन में 47.96 लाख मतपत्रों की गिनती करने के बाद मतपत्र लेकर लौटी।
विज्ञापन

दो ट्रकों में भरकर मतपत्र रविवार को देर रात मैनपुरी पहुंचे। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को बीच मतपत्रों के सील बक्सों को तहसील स्थित डबल लॉक में रखवाया गया है। पंचायत चुनाव तक अब ये मतपत्र यहीं सुरक्षित रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से डबल लॉक के बाहर गारद भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईलाइटर
-12.55 लाख हैं ग्राम पंचायत सदस्य के मतपत्र
-10.38 लाख हैं ग्राम प्रधान के मतपत्र
-12.54 लाख हैं क्षेत्र पंचायत सदस्य के मतपत्र
-12.49 लाख है जिला पंचायत सदस्य के मतपत्र
कड़ी सुरक्षा में दिल्ली से मंगाकर मतपत्र तहसील स्थित डबल लॉक में रखवाए गए हैं। सुरक्षा के लिए गारद भी तैनात की गई है।
ईशा प्रिया, प्रभारी जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed