फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panchaayat chunav

विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में बढ़े 5834 मतदाता

Sat, 16 Jan 2021 10:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
panchaayat chunav
मैनपुरी। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कर अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इसमें 5834 नाम मतदाता सूची में बढ़ गए हैं। वैसे तो 11 हजार से अधिक नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं, लेकिन मतदाता सूची में पूर्व से जुड़े नाम हटने के चलते मतदाता सूची में कुल बढ़े हुए नामों की संख्या कम है।
विज्ञापन

17 नवंबर 2020 को शुरू हुए मतदाता पुनरीक्षण में एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम जोड़े जाने थे। इसके लिए घर-घर जाकर बीएलओ ने सर्वेक्षण किया। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 11244 युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। वहीं 5410 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। इसके बाद 15 जनवरी 2021 को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। इसमें अब कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1334814 हो गई।
विज्ञापन

11244 नाम जुड़े तो 5410 नाम सूची से कटे
पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में कुल 11244 युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए। 5410 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए। तीन ट्रांसजेंडर के नाम भी मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। मतदाता सूची में अब ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा पहले मतदाता अब मतदाता
मैनपुरी 332661 333853
भोगांव 330935 332136
किशनी 301921 303744
करहल 363463 365081
कुल 1328980 1334814
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed