फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pan card

पैन नंबर मामला: वित्त लेखा विभाग की लापरवाही से शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई लटकी

Thu, 06 Aug 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
pan card
कासगंज। पैन नंबर बदल कर वेतन लेने के मामले की जांच में संदेह के घेरे में आए 17 शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई वित्त एवं लेखाविभाग की लापरवाही से लटक गई है। बीएसए को दी गई सूची में पूरी जानकारी ही नहीं दी गई। अब बीएसए ने सूची वापस भेजकर पूरी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पैननंबर बदलकर वेतन लेने के मामले 17 शिक्षक संदेह के घेर में आए थे। इनके पैन नंबर पूरी तरह से बदले गए थे। वित्त एवं लेखा विभाग ने इन शिक्षकों की सूची तैयार करने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए भेज दी।
विज्ञापन

लेकिन इसमें पूरी जानकारी नहीं थी। इसके अलावा कुछ अन्य खामियां भी थीं। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस सूची को फिर से वित्त एवं लेखाधिकारी को वापस कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद संदेह के घेरे में आए 17 शिक्षकों ने अपना पैन नंबर कब बदला इसके बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई, इसलिए सूची को वापस भेजकर पूरी जानकारी मांगी है। पूरी जानकारी आने के बाद ही इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अंजली अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed