फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pan card

पैन नंबर मामला: 21 शिक्षक आए संदेह के घेरे में, रुकेगा वेतन होगी जांच

Sat, 01 Aug 2020 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
pan card
कासगंज। पैन नंबर बदलकर वेतन लेने के मामले में पैनकार्ड जमा नहीं करने वाले 21 शिक्षकों को बीएसए ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही वेतन रोकने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

फर्जीवाड़े की आशंका को देखते हुए पैन नंबर बदल कर वेतन लेने वाले शिक्षकों की एसआईटी जांच कर रही है। इस जांच में जिले के 131 शिक्षकों के पैन नंबर बदले पाए गए थे। बीएसए ने वित्त एवं लेखाधिकारी को इन शिक्षकों की जांच कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी शिक्षकों का उनके पैनकार्ड जमा करने को बोला गया ताकि नंबर का मिलान किया जा सके।
विज्ञापन

इसके बावजूद 21 शिक्षकों ने अपने कार्ड जमा ही नहीं किए। रिमांइडर का भी इन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। ऐसे में वित्त एवं लेखाधिकारी ने इन शिक्षकों की सूची बीएसए को उपलब्ध करा दी ताकि इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बीएसए ने कार्रवाई करने से पहले इन शिक्षकों को पैन कार्ड जमा करने के लिए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण की मांगा है। एक सप्ताह में जवाब के साथ ही पैन कार्ड मांगा है। इसके बाद भी शिक्षक अपना पैन कार्ड जमा नहीं करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए पैन कार्ड जमा न करने वाले शिक्षकों को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। यदि इसके बाद भी शिक्षक अपना पैन कार्ड जमा नहीं करेंगे तो फिर इनका वेतन रोक कर पूरी जांच की जाएगी। - अंजली अग्रवाल बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed