फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pakistan has not played a match: Chetan

पाकिस्तान के साथ न खेला जाए मैच: चेतन

Fri, 04 Dec 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 04 Dec 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
Pakistan has not played a match: Chetan
पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा का कहना है कि पाकिस्तान के साथ भारत के मैच का फैसला सरकार के हाथ में है। व्यक्तिगत तौर पर वह पाक से मैच खेले जाने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि सरहद पर फौजी गोलीबारी में मर रहे हैं, ऐसे में भारतीय टीम को उनके साथ मैच खेलने की जरूर नहीं है।
विज्ञापन

चेतन शर्मा गुरुवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्पोर्ट्स मीट के लिए रिहर्सल कर रहे सेंट क्लेयर्स स्कूल के विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान खुद मैच के लिए अच्छा माहौल नहीं बना रहा है। पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद, शाहिद आफरीदी बयान दे रहे हैं कि उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर भरोसा नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जा रही टेस्ट शृंखला में पिचों के मामले में उन्होंने कहा कि हर टीम होम एडवांटेज लेती है। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि खेल की रोचकता खत्म न हो।
विज्ञापन

ढाई दिन में टेस्ट मैच खत्म होंगे, तो दर्शकों का रुझान कम होगा। लोग एबी डिविलियर्स और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को शतक लगाते देखना चाहते हैं।  विराट कोहली की कप्तानी पर उन्होंने कहा कि महेंद्र धोनी ने देशवासियों को बहुत खुशी दी है। वह अब तक के सबसे प्रभावशाली कप्तान रहे हैं। जो आया है, उसको जाना है, अब विराट का दौर है। देखना है कि वह कितने सफल होते हैं। चेतन शर्मा ने कहा कि आगरा से उनका विशेष लगाव है। स्टेडियम में उन्होंने करीब 50 प्रतियोगी मैच खेले हैं। स्टेडियम में सेंट क्लेयर्स स्कूल के प्रिंसिपल डेनिस डिसूजा, फुटबाल संघ के जिलाध्यक्ष बिल्लू चौहान, रीनेश मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed